Advertisement

सुपोषण शिविर का आयोजन, एनीमिया से बचाव की जानकारी दी

सुपोषण शिविर का आयोजन, एनीमिया से बचाव की जानकारी दी

 


रिपोर्टर:- (ओपी शर्मा)

पीपूल | ग्राम पंचायत पीपलू में सुपोषण एवं स्नेह शिविर का सरपंच कविता सैनी ने शुभारंभ किया। डॉ. अंजनी पाटीदार, एलएस ललिता साहू ने बताया कि शिविर में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, 6 माह की उम्र पूर्ण कर चुके बच्चों का अन्नप्रासन करवाया गया। एएनएम रिंकू शर्मा, कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा सहयोगिनियों ने अतिकुपोषित बच्चों को आयरन, कैल्शियम की दवा दी तथा उनके पोषण स्तर में सुधार की जानकारी दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ललिता जैन ने कुपोषण, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार, एनीमिया से बचाव, गर्भावस्था के दौरान होने वाली जांचों तथा पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी प्रदान की। इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता, पोषण सामग्री की प्रदर्शनी भी लगाई। इस मौके पर आशा सहयोगिनी कल्पना शर्मा, मधु शर्मा, मीरा देवी, प्रेम देवी, शकुंतला आदि मौजूद रही।

0 Response to "सुपोषण शिविर का आयोजन, एनीमिया से बचाव की जानकारी दी"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status