बारिश, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान
रिपोर्टर:- (ओपी शर्मा)
पीपलू | उपखंड क्षेत्र में शुक्रवार शाम को हुई तेज बारिश व कई हिस्सों में हुई ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है। बेमौसम हो रही बरसात और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें खराब हो गई है। शुक्रवार को बीजलपुरा, हाडीखुर्द सहित कई क्षेत्रों में 10 मिनट तक बेर के आकार के तो कई स्थानों पर हल्की ओलावृष्टि हुई। लगातार दो दिन तक हुई बारिश से ग्रामीण किसानों के चेहरे मुरझा गए। किसान कुदरत की मार से काफी आहत नजर आए। रबी की फसल गेहूं पूरी तरह से तैयार थी, कई किसान कटाई कर चुके थे कई की बाकी थी। दिन-रात कई महीनों से मेहनत के बाद किसानों की फसल तैयार हो गई थी। फसल कटकर घर आने से पहले कुदरत की मार ने किसानों को तगड़ी चोट पहुंचाई है। कुदरत की मार से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। किसानों के सामने परिवार के भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने बताया कि बारिश में खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल के भीगने से दाना काला पड़ जाएगा।

0 Response to "बारिश, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान "
एक टिप्पणी भेजें