भगवान महावीर की जयन्ती धूमधाम से मनाई, निकाली रथयात्रा, कलशाभिषेक भी हुआ
मंगलवार, 4 अप्रैल 2023
Comment
निवाई | सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में भगवान महावीर स्वामी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को शोभायात्रा निकाली गई। श्री दिगंबर जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला ने बताया कि भगवान महावीर जयन्ती के उपलक्ष्य पर श्री दिगंबर जैन बड़ा मन्दिर से गाजे बाजे के साथ रथयात्रा रवाना होकर पाटनी मोहल्ला, पटेल रोड, बड़ा बाजार, सब्जी मण्डी, बिलाला चौक, चौहट्टी बाजार, खारी कुंई होते हुए पारस नाथ उद्यान के समीप सन्त निवास नसियां जैन मन्दिर पहुंची । रथयात्रा के जुलुस में जैन समाज के लोगों द्वारा भगवान पारसनाथ एवं महावीर भगवान की आरती उतारकर पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में भगवान महावीर के रथ में खजांची बनने का सौभाग्य विनोद कुमार सुनारा को मिला। चंवर ढुलाने का सौभाग्य महावीरप्रसाद पारसकुमार पराणा व सामुहिक कलाशाभिषेक की माला पहनने का सौभाग्य रामेश्वर प्रसाद, ताराचन्द मोठूका को मिला। जुलुस के अन्तर्गत भगवान महावीर की रथयात्रा पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा की गई। महावीर जयंती महोत्सव पर शोभायात्रा दिगम्बर जैन बडा़ मंदिर से रवाना होकर नसियां मंदिर पहुची जहाँ श्रीजी के कलशाभिषेक का आयोजन भी किया गया।
प्रवक्ता विमल जौला व राकेश संघी ने बताया कि सोमवार शाम को भगवान की रथयात्रा जैन नसिया से रवाना होकर मुख्य मार्गो से होती हुई वापस बडा जैन मंदिर पहुंची जहां पर भगवान पाश्र्वनाथ को विराजित कर आरती की गई। महावीर जयंती महोत्सव के तहत निवाई शहर में घर-घर मंगलाचार कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें भगवान महावीर का दरबार, पालना झूलाना, राजा सिद्धार्थ के साथ सामुहिक नृत्य जैसे अनेक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। रथयात्रा से पूर्व प्रात: काल प्रभात फेरी निकाली गई।

0 Response to "भगवान महावीर की जयन्ती धूमधाम से मनाई, निकाली रथयात्रा, कलशाभिषेक भी हुआ"
एक टिप्पणी भेजें