जांगिड़ ब्राह्मण समाज छात्रावास का शिलान्यास कल
मंगलवार, 4 अप्रैल 2023
Comment
विधायक प्रशांत बैरवा होंगे मुख्य अतिथि
रिपोर्टर:-(ओपी शर्मा)
पीपलू | उपखंड के खणदेवत रोड़ पर बुधवार को जांगिड़ ब्राह्मण समाज तहसील सभा एवं विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण समाज विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में जांगिड़ ब्राह्मण समाज छात्रावास का दोपहर 12.15 बजे शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिला मीडिया प्रभारी कृष्णकुमार जांगिड़ पीपलू ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रशांत बैरवा, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक कांग्रेस निवाई अध्यक्ष शंकरलाल चौधरी, शंकर कांग्रेस कमेटी निवाई अध्यक्ष पारसमल पहाड़ी, ब्लॉक कांग्रेस पीपलू अध्यक्ष हंसराज मीणा, पंचायत समिति सदस्य सीताराम शर्मा रहेंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के जिलाध्यक्ष बद्रीलाल जांगिड़ बिड़ोली करेंगे। शिलान्यास कार्यक्रम की शुरुआत 11.15 बजे गणेश पूजन, विश्वकर्मा पूजन से होगी।

0 Response to "जांगिड़ ब्राह्मण समाज छात्रावास का शिलान्यास कल"
एक टिप्पणी भेजें