पुरस्कृत शिक्षक फोरम ने सीएम से भेंट कर बताई समस्याएं
पीपलू सहित टोंक जिले के पुरस्कृत शिक्षक हुए शामिल
रिपोर्टर:-(ओपी शर्मा)
पीपलू | पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान की ओर से सोमवार को महासचिव रामेश्वर प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से निवास पर शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न मांगों पर चर्चा की। फोरम से जुड़े पीपलू क्षेत्र सहित टोंक जिले के पुरस्कृत शिक्षक भंवर लाल कुम्हार, केसर लाल गुर्जर, ओम प्रकाश शर्मा, रामावतार यादव, दिनकर विजयवर्गीय, हंसराज गुर्जर, हेमराज विजय, राजकुमार वर्मा, गिरधर सिंह, भंवर लाल गुर्जर, हरपाल सिंह चौधरी, सत्यनारायण शर्मा, राम प्रसाद शर्मा, राम प्रसाद वर्मा आदि ने जिले का प्रतिनिधित्व किया। फोरम ने मुख्यमंत्री से पुरस्कृत शिक्षक को स्थानांतरण में प्राथमिकता, पदोन्नति पर काउंसिलग में वरीयता, वेतन वृद्धि, सेवा वृद्धि में तीन वर्ष की प्राथमिकता दिए जाने की मांग की। जिस पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र समस्या निराकरण का आश्वासन दिया।

0 Response to " पुरस्कृत शिक्षक फोरम ने सीएम से भेंट कर बताई समस्याएं"
एक टिप्पणी भेजें