Advertisement

 बालकों को मिले उच्च स्तरीय शिक्षा -विधायक प्रशांत बैरवा

बालकों को मिले उच्च स्तरीय शिक्षा -विधायक प्रशांत बैरवा



भगवतपुरा में कक्षा-कक्षों का किया लोकार्पण
 
निवाई | विधायक प्रंशात बैरवा ने गुरूवार को गांव भगवतपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में निर्मित दो कक्षा-कक्षों का लोकार्पण किया और विद्यालय को माध्यमिक से उच्च माध्यमिक क्रमोन्नत होने पर उद्घाटन किया।  इस अवसर पर विधायक प्रशांत बैरवा ने कहा कि सरकार की मंशा की गांवों में बालकों को उच्च स्तरीय शिक्षा मिले जिससे छात्र-छात्राओं को शिक्षा के लिए अन्य स्थानों पर नहीं जाना पडे। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने बालकों को गुणवक्ता शिक्षा देने के लिए अंग्रेजी माध्यमिक के विद्यालय संचालित किए जिससे गांवों में बच्चे अंग्रेजी शिक्षा ग्रहण कर सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लोग पैसे के अभाव में बालकों को अंग्रेजी शिक्षा नहीं दिलवा सकते है इसलिए सरकार ने गांवों में राजकीय अंंग्रेजी शिक्षण संस्थाएं संचालित की है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में बालकों को शुद्ध दूग्ध सहित गुणवक्ता पूर्ण भोजन दिया जाता है जिससे बालकों का मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में 8 लाख रूपये की लागत से विधायक मद से निर्मित दो कक्षा कक्षों का लोकार्पण किया है। उन्होंने बताया कि विधायक प्रशांत बैरवा ने विद्यालय में दो कक्षा कक्ष के निर्माण करवाने, शौचालय निर्माण, बीसलपुर पानी का प्वाइंट व एक लाख रूपये की लागत का फर्नीचर देने की घोषणा की है। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष एडवोकेट शंकरलाल जाट, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष व पीसीसी सदस्य ब्रह्मप्रकाश गुर्जर,हनुमान मीणा, मंडल अध्यक्ष बसराम गुर्जर, बाबूलाल मीणा, हंसराज मीणा, बजरंगलाल बैरवा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 Response to " बालकों को मिले उच्च स्तरीय शिक्षा -विधायक प्रशांत बैरवा"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status