मेले में आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
बुधवार, 5 अप्रैल 2023
Comment
निवाई | ग्राम पंचायत ललवाड़ी में प्रति वर्ष की भांति भोमिया जी महाराज के मेले का आयोजन किया गया जिसमें पंचायत एवं आसपास के गांवों के लोग शामिल हुए। संग्रामपुरा, अगरपुरा, विजय गोविंदपुरा, अणतपुरा, गंगापुरा, सिरोही, दहलोद, नया गांव, गणेशपुरा, सेदरिया व बड़ागांव सहित आसपास के गांव के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर कुश्ती प्रतियोगिता में नीमचंद सांसी प्रथम, दितीय सुनील गुर्जर बड़ागांव, घुड़दौड़ में प्रथम सीताराम गुर्जर सेदरिया, दितीय शिवराज गुर्जर दहलो, दौड़ में प्रथम धर्मराज गुर्जर गणेशपुरा सुनील बड़ागांव प्रथम रहे । प्रथम आने वालों को 500 रुपए नकद व शील्ड, द्वितीय को 200 रुपए नकद व शील्ड ग्राम पंचायत ललवाड़ी द्वारा दी गई। सरपंच देवालाल गुर्जर ने बताया कि पिछले 50 साल से मेले का आयोजन हो रहा है। मेले में दुकानदार अपनी दुकान एक दिन पहले ही लगा लेते हैं। मेले में मेला समिति अध्यक्ष रामजीवन सैनी, रायसिंहए पूर्व सी आर भैंरुलाल जाट, बंजारा समाज के अध्यक्ष जलाल खान, जोधराज सिंह,मुकेश सैनी, हनुमान चौधरी, पूर्व एएसआई प्रभु सिंह, धीरज सिंह, कमल सैनी, मुंशी चाचा व कल्याण सैनी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

0 Response to " मेले में आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित"
एक टिप्पणी भेजें