Advertisement

 कांग्रेस की वजह से आरोपियों की हुई रिहाई- अरुण चतुर्वेदी

कांग्रेस की वजह से आरोपियों की हुई रिहाई- अरुण चतुर्वेदी


बोले- सरकार ने बम ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट में अब तक नहीं की अपील

जयपुर | राजस्थान में चुनावी साल शुरू होने के साथ ही आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। जयपुर बम ब्लास्ट मामले में रिहाई के बाद अब बीजेपी ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को जयपुर बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। चतुर्वेदी ने कहा कि वोट की राजनीति के कारण कांग्रेस सरकार एक वर्ग का तुष्टिकरण कर रही है। बम ब्लास्ट कांड के मंजर के सभी साक्षी है। यह मानवता पर हमला था, बम ब्लास्ट करने वालों ने न जाति देखा ना धर्म देखा मानवता को आहत करने का काम किया। लेकिन जिस प्रकार का फैसला 4 दिन पहले आया है। उसमें उच्च न्यायालय ने कहा है कि पैरवी और जांच में कमी रही है। लोअर कोर्ट ने 6 लोगों को फांसी की सजा सुनाई थी। ऐसे में अब राजस्थान और देश की जनता जानना चाहती है। उन्होंने कहा कि राजसहान सरकार छोटे-छोटे कामों में बड़े-बड़े वकील खड़े कर देती है। जबकि बूम ब्लास्ट मामले में कोई अपीयर नहीं हुआ। वहीं सरकार ने जूनियर एडवोकेट को इस केस को सौंपा था। जिससे कांग्रेस की कथनी और करनी के अंतर को राजस्थान की जनता समझ चुकी है।

चतुर्वेदी ने कहा कि रकबर मोब लिंचिंग मामले में सरकार मजबूती से पैरवी कर रही है। उसके लिए अलग से स्पेशल पीपी किया गया है। तो आखिर बम ब्लास्ट मामले में उचित पैरवी क्यों नहीं की गई। उन्होंने कहा कि जयपुर सीरियल ब्लास्ट का मामला आज तक एनआईए को ट्रांसफर नहीं किया गया। भाजपा सरकार के समय स्पेशल पीपी अपलोड किए गए और दोषियों को फांसी की सजा दिलवाई गई। अभी भी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील फाइल नहीं की है। चतुर्वेदी ने कहा कि हमारी सरकार से मांग है कि जो लापरवाही हुई है उसके लिए केवल ।।ळ ही दोषी नहीं है। ब्ड खुद इसकी जिम्मेदारी लें। ऐसे में अगर सरकार ने सही रुख नहीं अपनाया। तो बीजेपी जयपुर कि जनता के हक़ के लिए सड़कों पर उतरेगी।

0 Response to " कांग्रेस की वजह से आरोपियों की हुई रिहाई- अरुण चतुर्वेदी"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status