Advertisement

जयपुर के होटल पर बदमाशों ने किया हमला

जयपुर के होटल पर बदमाशों ने किया हमला

 लेन-देने की बात को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे से होटल-कार के शीशे फोड़े

जयपुर | जयपुर के होटल पर शुक्रवार रात बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। लेने-देने की बात को लेकर बदमाशों से कहासुनी हुई थी। झगड़े के बाद साथियों के साथ आए बदमाशों ने होटल और बाहर खड़ी कार पर पत्थर कर लाठी-डंडे से हमला कर शीशे तोड़ दिए। चित्रकूट थाने में होटल मालिक ने बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

 (चित्रकूट) गुंजन सोनी ने बताया कि धावास पुलिया के पास स्थित जया पैलेस के मालिक दुष्यंत सिंघल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया कि रात करीब 1 बजे बाइक सवार दो लड़के होटल पर आए थे। होटल पर लेन-देन की बात को लेकर उनसे कहासुनी हो गई। झगड़ा कर दोनों लड़के बाइक लेकर वहां से चले गए। कुछ देर बाद बाइक सवार बदमाश अपने साथियों के साथ वहां आए। बदमाशों ने लाठी-डंडे से होटल पर हमला कर दिया।

होटल पर पथराव के साथ ही लाठी-डंडे से शीशे तोड़ दिए। पास ही स्थित दो होटल के बाहर खड़ी कारों के भी शीशे तोड़ दिए। जिसके बाद बदमाश वहां से भाग निकले। धावास पुलिया से भी बदमाशों ने होटल पर पत्थर फेंके। होटल पर पथराव से शीशे और बाहर खड़ी कार का शीशा टूट गया। देर रात सूचना पर चित्रकूट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। होटल संचालक की शिकायत पर बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे ब्ब्ज्ट फुटेजों को खंगालने के साथ ही बाइक सवार बदमाशों की तलाश कर रही है।

0 Response to "जयपुर के होटल पर बदमाशों ने किया हमला"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status