Advertisement

बालोतरा घटना के लिए बीजेपी ने कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार-सीपी जोशी बोले- दोषी अधिकारियों को सस्पेंड करें सरकार

बालोतरा घटना के लिए बीजेपी ने कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार-सीपी जोशी बोले- दोषी अधिकारियों को सस्पेंड करें सरकार

 

जयपुर | बाड़मेर में महिला के साथ हुई रेप की घटना के बाद विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने पीड़िता की मौत के लिए कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि जब से राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनी है। अपराधी बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। हर दिन महिलाओं और बालिकाओं के साथ अत्याचार, लूट, बलात्कार और हत्या जैसी घटनाएं हो रही है। लेकिन कांग्रेस सरकार आंख मूंद बैठी है।

राजस्थान की कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। जिसके लिए सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस जिम्मेदार है। जोशी ने कहा कि बालोतरा में दलित विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया गया। उसके बाद भी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया। बल्कि पीड़िता को उपचार के लिए ऐसी जगह ले जाया गया। जहां बर्न यूनिट ही नहीं थी। इसलिए पीड़िता की मौत के लिए राजस्थान की कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। ऐसे में सरकार को पीड़ित परिवार को मुआवजा और सरकारी नौकरी देनी चाहिए। इसके साथ ही जिन लापरवाह अधिकारियों की वजह से यह पूरी घटना हुई। उनको जल्द से जल्द सस्पेंड किया जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो बीजेपी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ेगी।

वहीं उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि जो शांतिपूर्ण राजस्थान कभी अपनी शांति और सद्भाव के लिए जाना जाता था, उसको शायद ग्रहण लग गया है। लेकिन ग्रहण से बड़ी चुनौती है लापरवाही की, अनदेखी की और कमजोर पुलिसिंग की, इसका नतीजा है। राजस्थान अब नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों में रोजाना औसतन 17 बलात्कार और 7 हत्याएं के आंकड़े से अलंकृत है।

पचपदरा थाना क्षेत्र में जिस तरह से महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। इसके बाद उसे एसिड से जलाकर मारा गया। यह पराकाष्ठा है कि किस तरीके से राजस्थान की महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, जो गृहमंत्री भी हैं, उन्हीं के संभाग में यह घटना होती है। तो सवाल खड़ा होता है कि सरकार किस काम की है, सरकार किस नाम की है।

यह है मामला

पुलिस ने बताया कि महिला के पति ने रिपोर्ट दी है कि वह बालोतरा में मजदूरी करता है। वह परिजनों सहित ढाणी में रहता है। गुरुवार को वह मजदूरी करने बालोतरा आ गया था। उसके दो बेटे व दो बेटियां स्कूल चले गए थे। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे परिजन का फोन आया कि उसकी पत्नी के साथ शकूर खान पुत्र कालू खान ने रेप कर अपने साथ लाए थिनर को डालकर आग लगा दी। पीड़िता के चिल्लाने पर परिजन दौड़कर आए तब तक आरोपी भाग गया था। महिला ने बताया- करीब 2 बजे शकूर उसे अकेली देख ढाणी में घुस आया।


जबरन खींचकर कमरे में ले जाकर रेप किया। चिल्लाने पर परिवार की महिला मौके पर पहुंची, मगर उसको धक्का देकर गिराने के बाद शकूर उस पर थिनर छिड़ककर आग लगा दी।


इसके बाद अन्य परिजन भी पहुंचे, जिन्होंने कंबल व रजाई डालकर किसी तरह से आग बुझाई और उसे पहले राजकीय अस्पताल फिर एक निजी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

0 Response to "बालोतरा घटना के लिए बीजेपी ने कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार-सीपी जोशी बोले- दोषी अधिकारियों को सस्पेंड करें सरकार"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status