मालपुरा को जिला बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा।
रिपोर्टर:-आशीष डालमिया
मालपुरा | प्रदेश में 19 जिलों की घोषणा के बाद से ही दूदू को जिला बना देने व मालपुरा को जिला बनाने से वंचित रखने पर मालपुरा को जिला बनाने की मांग धीरे धीरे आंदोलन का रुप लेने लगी है। एक तरफ जहां 16 अप्रैल को मालपुरा में महापंचायत का आयोजन होगा। वही आज मालपुरा को जिला बनाने की मांग को लेकर अभिभाषक संघ की ओर से कार्य का बहिष्कार करते हुए सुबह से लेकर शाम तक व्यास सर्किल पर धरना दिया गया। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की ओर से महाविद्यालय से उपखंड कार्यालय तक जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। मुस्लिम समाज की ओर से जामा मस्जिद से उपखंड अधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकाला गया तथा व्यास सर्किल स्थित धरना स्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी भूराराम खिलेरी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा।

0 Response to "मालपुरा को जिला बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा।"
एक टिप्पणी भेजें