Advertisement

रोडवेज बस व डंपर की हुई भिड़ंत, पांच गंभीर घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती।

रोडवेज बस व डंपर की हुई भिड़ंत, पांच गंभीर घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती।



रिपोर्टर:-आशीष डालमिया

 मालपुरा | मालपुरा उपखंड के डिग्गी थाना क्षेत्र में जयपुर भीलवाड़ा स्टेट हाईवे पर चौसला गांव के पास जयपुर जा रही रोडवेज बस व सामने से आ रहे डंपर की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई जिससे डंपर चालक व बस में सवार यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही डिग्गी थाना पुलिस व 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा बस में सवार घायलों व डंपर चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिग्गी इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। भिड़ंत में लगभग एक दर्जन लोगों के चोटे पहुंची है। जिसमें से चार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है तथा शेष घायल अपने स्तर पर इलाज करवाने के लिए मौके से ही लौट गए। हादसे में नादान पुत्र दामोदर मीणा खेदरिया, बुद्धि प्रकाश पुत्र मदनलाल देशमा, शिमला पत्नी कालूराम काकलवाड, सीता पत्नी रामलाल बैरवा फागी व कालू पुत्र गोपाल बैरवा रतनपुरा इन्दौली को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिग्गी में भर्ती करवाया गया।

0 Response to "रोडवेज बस व डंपर की हुई भिड़ंत, पांच गंभीर घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती।"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status