विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाई | विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश l भरथला विद्यालय के स्काउट गाइड बने पक्षी मित्र l स्काउट गाइड ने बनाए परिंडे घर घर में लगवाए l भरथला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरिराज प्रसाद गुर्जर की प्रेरणा से स्काउट टीचर उमाशंकर गुर्जर और स्काउट्स ने भीषण गर्मी के बीच मूक पशु पक्षी जो बोल नहीं सकते हैं उनकी देखभाल के लिए पक्षी मित्र परिंडा अभियान का आगाज किया l विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने पक्षी मित्र अभियान के तहत परिंडे एवं चुग्गा पात्र बनवाकर घर-घर लगवाए हैं l गिरिराज प्रसाद गुर्जर प्रधानाचार्य ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर सभी स्काउट गाइड एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी अधिक से अधिक पौधारोपण कर, पॉलिथीन का बहिष्कार और जीव जंतुओं का संरक्षण करके ही पृथ्वी को बचा सकते हैं l जीव जंतुओ के सरंक्षण से ही सृष्टि चक्र संतुलित रहता है l इस भीषण गर्मी में हम सभी निरीह, मूक पशु पक्षियों के लिए परिंडा लगाएं चुग्गा पात्र में चुग्गा डालें और इस पुनीत कार्य हेतु हम सब अभिभावकों और ग्रामीणों को भी प्रेरित करें l जिससे सभी विद्यार्थियों ने अपने-अपने घरों के बाहर परिंडे लगाने और छत की मुंडेर पर दाना पानी का पात्र रखने का आश्वासन दिया इस अवसर पर विद्यालय के स्काउट गाइड एवं ग्रामवासी मौजूद थे

0 Response to "विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश "
एक टिप्पणी भेजें