प्राईवेट यूनानी अस्पतालों को आरजीएचएस एवं चिरंजीवी योजना में करें शामिल : डॉ. लियाकत अली मंसूरी
दूनी | माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ज़ी एवं माननीय आयुष मंत्री श्री डॉ. सुभाष गर्ग महोदय जी से राजस्थान के सभी यूनानी चिकित्सकों की मांग है कि यूनानी चिकित्सा के प्रति लोगों का अधिक रुझान बढ़ा है इस कारण आरजीएचएस एवं चिरंजीवी योजनाओं को प्राइवेट यूनानी अस्पतालों में भी अपने पैनल में शामिल कराने का श्रम करें ताकि लोग यूनानी चिकित्सा की भी सेवाऐं ले सके । हिजामा थैरेपी , हैपेटाइटिस और कई अन्य उपचारों में मरीजों को भर्ती करने की आवश्यकताएं भी होती हैं । माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ज़ी को देश में राजस्थान को स्वास्थ्य का अधिकार देने में पहला श्रेय जाता हैं । ऐसे में राजस्थान के समस्त यूनानी जगत का कहना है कि प्राईवेट यूनानी अस्पतालों को भी अगर आरजीएचएस एवं चिरंजीवी योजना में शामिल करते हैं तो आम जनता को और ज्यादा यूनानी चिकित्सा का लाभ मिलेगा और हर जगह यूनानी चिकित्सा मुहैया हो सकती हैं । जिससे राजस्थान के प्रत्येक व्यक्ति को हर प्रकार की चिकित्सा मिल सकेगी ।

0 Response to "प्राईवेट यूनानी अस्पतालों को आरजीएचएस एवं चिरंजीवी योजना में करें शामिल : डॉ. लियाकत अली मंसूरी"
एक टिप्पणी भेजें