Advertisement

हनुमान जन्मोत्सव पर नानेर में निकली भव्य शोभायात्रा

हनुमान जन्मोत्सव पर नानेर में निकली भव्य शोभायात्रा

 


 

रिपोर्टर:-  (ओपी शर्मा

पीपलू | उपखंड क्षेत्र के नानेर में स्थित गढ़ गणेश खेड़ापति बालाजी मंदिर से गुरुवार को धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। संयोजक गिरधर सिंह ने बताया कि शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होती गांव के चौराहे पर पहुंची। जहां जवाली सरपंच संपत कंवर ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत कर आरती की। इसके बाद शोभायात्रा वापस गांव के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करती हुई गढ़ गणेश स्थित खेड़ापति मंदिर पहुंची। इस दौरान शोभायात्रा में ध्वज पताका के साथ ग्रामीण जय श्री राम, जय हनुमान के जयकारें लगाते हुए भजनों पर झूमते नाचते हुए चले। शोभायात्रा में श्रीराम एवं खेड़ापति बालाजी की झांकी सजी हुई थी। इस दौरान कानून व्यवस्था के मध्यनजर थानाधिकारी प्रहलाद सहाय के नेतृत्व में थाने का पुलिस जाप्ता एवं पुलिस लाईन से आए जवान तैनात रहे। रामनारायण गुर्जर सीआर, बुद्धिप्रकाश टेलर, विनोद शर्मा, पुजारी दिनेश पारीक, नवरत्न टेलर, सियाराम सैनी, रूपनारायण पारीक, प्रधान सैनी वार्ड पंच, कुलदीप सिंह, राजेश जांगिड़ सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

0 Response to "हनुमान जन्मोत्सव पर नानेर में निकली भव्य शोभायात्रा"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status