Advertisement

विधायक ने ट्यूबवेल और तीन लाख रुपए देने की घोषणा की।

विधायक ने ट्यूबवेल और तीन लाख रुपए देने की घोषणा की।

 


शिक्षित समाज से देश की होती है प्रगति विधायक प्रशांत बैरवा

रिपोर्टर:-(ओपी शर्मा)

पीपलू  | पीपलू जांगिड़ ब्राह्मण तहसील सभा व श्री विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण समाज विकास समिति निवाई के तत्वावधान में बुधवार को छात्रावास का शिलान्यास कार्यक्रम खण्डदेवत रोड़ पर आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रशांत बैरवा थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बद्रीलाल जांगिड़ बिडोली ने की। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष शंकरलाल चौधरी, पीपलू ब्लाक अध्यक्ष हंसराज मीणा,शहर अध्यक्ष पारस पहाड़ी थे। इस दौरान जांगिड़ समाज की और से विधायक प्रशांत बैरवा को 101 किलो फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। इससे पूर्व जांगिड़ समाज के लोगों ने विधायक प्रशांत बैरवा को दादूदयाल आश्रम से घोड़ी पर बैठाकर नाचते गाते जुलूस के रूप में कार्यक्रम स्थल पर लेकर आए। विधायक प्रशांत बैरवा ने कहा प्रत्येक समाज के लिए शिक्षित होना अति आवश्यक है। शिक्षित होकर बच्चे अपने माता-पिता शहर, ज़िला और प्रदेश का नाम रोशन करते हैं। शिक्षित समाज से प्रदेश और देश की प्रगति होती है। इस दौरान विधायक ने छात्रावास में एक ट्यूबवेल और तीन लाख रुपए देने की घोषणा की। इस दौरान जिलाध्यक्ष बद्रीलाल जांगिड़ बिडोली ने कहा कि समाज दशा और दिशा देने के लिए व आर्थिक रूप से कमजोर समाज के बच्चों को शिक्षा दिलवाने हेतु छात्रावास भवन का निर्माण किया जा रहा है। जिला मिडिया प्रभारी कृष्ण कुमार जांगिड़ पीपलू ने बताया कि समारोह में निवाई तहसील सभा अध्यक्ष नारायण भुरटिया,विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एडवोकेट हनुमान प्रसाद जांगिड़ रानोली, पार्षद प्रदीप पारीक, उम्मेदसिंह कसाना,रामअवतार सैनी, सरपंच ओमप्रकाश वर्मा, द्वारका प्रसाद जांगिड़ चाकसू,कार्यकारी जिला अध्यक्ष महेश भरनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र चूली, उपाध्यक्ष ब्रह्मा टोंक कमलेश पालड़ी, लोकेश नयागांव, लड्डू  टोंक, गोपाल, लल्लू जी सेदरिया, विश्वकर्मा महामंडल अध्यक्ष सीताराम गोठवाल लावा डिग्गी, रामलाल भीपुर, मालपुरा युवा प्रकोष्ठ तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण जांगिड़ लावा,गोरीशंकर, सीताराम गहलोद सहित सामाजिक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष बद्री जांगिड़ बिडोली ने अपने उद्बोधन में सभी बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया समारोह में शामिल सभी व्यक्तियों ने भोजन ग्रहण किया। मंच संचालन श्री सियाराम जी कुरथल ने किया। रामेश्वर प्रसाद जांगिड़ जैतपुरा, महामंत्री रामविलास जांगिड़ सेदरिया, प्रवक्ता मनीष जांगिड़ बहकवा, विष्णु जांगिड़ सहित सभी समाज बन्धु मौजूद थे।

0 Response to "विधायक ने ट्यूबवेल और तीन लाख रुपए देने की घोषणा की।"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status