मालपुरा में हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया
बालाजी की फूल बंगला झांकी सजाई, सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठन किया
मालपुरा | मालपुरा सहित ग्रामीणों क्षेत्रों में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव सभी मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया और कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
कस्बा मालपुरा के बारादरी बालाजी, नसिया बालाजी, फलोदी बालाजी, बेरिया बालाजी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में घाटी बालाजी, जयसिंहपुरा में हनुती हनुमान जी के विशेष झांकी सजाई गई और महाआरती का आयोजन हुआ। वहीं लांबाहरिसिंह में त्रिपोलिया वाले हनुमान मंदिर में श्री रामचरित मानस मंडल के तत्वावधान में संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया। जन्मोत्सव को लेकर हनुमान जी की मूर्ति पर चांदी का वर्क सहित चोला व फूल मंगला झांकी सजाई गई।
पुजारी बकट शर्मा ने बताया कि हनुमान जी महाराज की फूल बंगला झांकी सजाई गई। दोपहर में महाआरती एवं खीर रोट का भोग लगाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालु उपस्थित थे। वहीं बालाबेरी बालाजी मंदिर में महिला मंडल द्वारा सुंदरकांड का आयोजन एवं महाआरती की गई। संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन कर महाप्रसाद वितरण किया गया। वहीं गांव में श्री राम सेवा समिति के तत्वावधान में बैंड बाजों के साथ में शोभा यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से निकाली गई। जहां मंदिर परिसर पर सामूहिक हनुमान चालीसा के 251 पठन किए गए। मंदिर परिसर में श्रीरामचरितमानस का पाठ किया गया। महा आरती के पश्चात प्रसादी वितरण का कार्यक्रम किया गया।
श्री राम हनुमान मंडल घाट के बालाजी पुरानी तहसील मालपुरा के तत्वावधान में हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी और 251 दीपकों से बैंड बाजों के साथ महाआरती और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का संगीतमय आयोजन किया जाएगा।

0 Response to "मालपुरा में हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया"
एक टिप्पणी भेजें