हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा
सवाई माधोपुर में युवाओं को दी त्रिशूल दीक्षा, फूलों से सजाई झांकी
सवाई माधोपुर | जिले में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार सुबह से ही हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस दौरान हनुमान मंदिरों में फूल बंगला झांकी ,छप्पन भोग झांकी सजाई गई। जिलेभर में शोभायात्रा भी निकाली गई।
सवाई माधोपुर के पुराने शहर में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यहां शोभायात्रा की शुरुआत रामद्वारा से हुई। शोभायात्रा यहां से शुरु होकर पुराने शहर के खण्डार बस स्टेंड, मुख्य बाजार, पुलिस चैकीस 72 सीड़ी स्कूल होकर तेलन पंसेरी बालाजी पहुंची। यहां पर बजरंग दल की ओर से त्रिशूल दीक्षा का भी आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं को त्रिशूल दीक्षा दी गई।
इसी तरह बजरिया में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। ब्रह्मपुरी के रामदरबार मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। यहां मंदिर से हनुमान जी और राम दरबार की सजीव झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा ब्रह्मपुरी कॉलोनी से चलकर पवन आई हॉस्पिटल होते हुए पटेल नगर,श्यामपुरा बस स्टैंड होते हुए वापस मंदिर में मंदिर पहुंची।
इसी तरह चैथ का बरवाड़ा में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मेला मैदान में स्थित राधा गोविंद देव मंदिर से धार्मिक विधि विधान के साथ शुरू हुई। इस दौरान भारत माता सहित विभिन्न देवी देवताओं की आकर्षक झांकी सजाई गई। शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई। शोभायात्रा मुख्य बाजार एवं अन्य स्थानों से निकलकर शिव मंदिर पहुंची। इसी तरह बौंली,कुस्तला सहित जिलेभर में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी जगह अतिरिक्त पुलिस बल का जाब्ता कस्बे में तैनात रहा।

0 Response to "हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा"
एक टिप्पणी भेजें