Advertisement

भाजपा का स्थापना दिवस मनाया

भाजपा का स्थापना दिवस मनाया

 भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- हम उस पार्टी के कार्यकर्ता, जो राष्ट्रवाद को प्राथमिकता देती

वाई माधोपुर  |सवाई माधोपुर में गुरुवार को भाजपा स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा, अध्यक्ष के रूप जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित, विशिष्ट अतिथि के रूप मे पूर्व विधायक हंसराज शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष भरतलाल मथुरिया, सुरेश जैन, वीरेंद्र सिंह भाया, बजरंगलाल जाट उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पटेल नगर में भाजपा के नए जिला ऑफिस का भी पूजन कर उद्धाटन किया गया। इसके बाद भाजपा का झंडा फहराया गया। इस मौके पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया।

इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा ने कहा कि हम देश की उस पार्टी के कार्यकर्ता है जो राष्ट्रवाद को प्राथमिकता देती है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जीवन से कार्यकर्ताओ को अवगत करवाया।

मीणा ने कहा कि हम संसद में दो के बहुमत में थे। आज कार्यककर्ताओं के परिश्रम और राष्ट्रवाद की अलख से आज हम देश की सबसे बड़ी राजनीतिक दल में माने जाते है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आने वाले विधानसभा चुनाव में कमल के फूल को प्रत्याशी मानकर पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का संकल्प भी दिलवाया।

संगोष्ठी के समापन पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं को आभार व्यक्त किया और बिना किसी गुटबाजी के पार्टी को मजबूत करने का आग्रह किया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री लोकेन्द्र आचार्य, जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग, भवानी मीणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Response to "भाजपा का स्थापना दिवस मनाया"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status