Advertisement

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भूमि पूजन कर किया शिलान्यास

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भूमि पूजन कर किया शिलान्यास

 


रिपोर्टर:-(ओपी शर्मा)

पीपलू | उपखंड क्षेत्र के डारडातुर्की में बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के नवीन भवन का विधायक प्रशांत बैरवा, ब्लॉक अध्यक्ष जयनारायण मीणा, सोहेला मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर बैरवा, सरपंच अब्दुल करीम ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ भूमि पूजन कर नींव रखते हुए शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया।

डारडातुर्की सरपंच अब्दुल करीम ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डारडातुर्की के नवीन भवन निर्माण को लेकर 143 लाख रुपए की स्वीकृति मिली थी। डारडातुर्की पीएचसी का वर्षों पहले बना हुआ भवन पूर्णतया जर्जरावस्था में होने से उसी स्थान पर नवीन भवन बनेगा। 

सरपंच संघ अध्यक्ष अशोक राव, सरपंच तुलसीराम गुर्जर, राजेश खटीक, रामलाल मीणा, गिर्राज प्रजापत, शंकरलाल सैनी, रामबिलास सैनी, राहुल गजवानिया, सलीम देशवाली, जीएसएसएस अध्यक्ष नाथू तिवाड़ी, रतन चौधरी, रामफुल गुर्जर, उम्मेद सिंह मारखेड़ा, पूर्व सरपंच अंबालाल गुर्जर, एहसान नदाफी, तैयब देशवली, मुकेश बैरवा संदेडा, उपखंड अधिकारी वर्षा शर्मा, विकास अधिकारी योगेशकुमार मीणा, ग्राम विकास अधिकारी महेंद्र गुर्जर आदि मौजूद रहे।


विधायक को बताई समस्याएं

सरपंच अब्दुल करीम ने विधायक को अवगत करवाया की प्रशासन गांवो के संग अभियान के दौरान ग्राम पंचायत द्वारा सिवायचक भूमि को आबादी भूमि में परिवर्तन करने के प्रस्ताव उपखंड अधिकारी के समक्ष पेश किए थे, जो अभी तक अटके हुए हैं। सरपंच के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विधायक को बताया डारडातुर्की पंचायत में आरएसआरडीसी का टोल बूथ हैं लेकिन स्थानीय लोगों की टोल के पार कृषि भूमि स्थित हैं जहां आने जाने के लिए टोल चुकाना पड़ता हैं। इसको लेकर कई बार प्रशासन को अवगत करवाया लेकिन टोल कर्मी दादागिरी करके टोल वसूलते हैं। स्थानीय होने की पुष्टि को लेकर आधार कार्ड दिखाने पर भी टोल कर्मी नहीं मानते हैं। विधायक ने दोनों समस्याओं के निदान को लेकर उपखंड अधिकारी को दिशा निर्देश दिए हैं। सरपंच ने ग्राम पंचायत में विभिन्न विकास को लेकर भी विधायक से बजट की मांग की।

0 Response to "प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भूमि पूजन कर किया शिलान्यास "

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status