खुले चेम्बरों में गिर रहे मवेशी, रहवासी हो रहे परेशान
रिपोर्टर:- (ओपी शर्मा)
पीपलू | सोहेला -डिग्गी मार्ग पर स्टेट हायवे 117पर करीब तीन साल पहले आरएसआरडीसी द्वारा लटाला कन्ट्र्कशन कम्पनी जयपुर द्वारा 32किलोमीटर का रोड बनाने का ठेका मिला था जिसमे सम्बधित ठेकेदार द्वारा पानी की निकासी हेतु हर ग्राम मे नाली का निर्माण करवाया गया लेकिन ठेकेदार ने चेम्बर खुले छोड दिये । मंगलवार को ग्राम सोहेला मे खुले चेम्बर मे एक गाय गिर गई जिसे काफी मस्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से निकाला गया जनप्रतिनीधी कैलाश गोरा ने बताया खुले चेम्बरों मे आए दिन मवेशियों के गिर जाने से रहवासी परेशान हैं। रहवासियों का कहना है कि जल निकासी के लिए बनाए गए चेम्बरो को बंद नही किया गया है। इसके चलते रात के समय आवारा जानवर तीन से चार फीट गहरे गड्ढे में गिर जाते है। आए दिन नाले में जानवरों के गिरने से रहवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मवेशियों के गिर जाने से काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला जाता है। यदि समय पर बाहर नही निकाल पाते तो उनकी मृत्यु होने का डर बना रहता है। मवेशियों के साथ-साथ रात के समय भारी वाहनों को साइड देने के प्रयास में कई वाहन चालक भी दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। चेम्बरों को यदि ढक दिया जाए तो मवेशियों के गिरने व वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका खत्म हो जाएगी।
गोरा ने बताया कि रहवासी समस्या से जूझ रहे हैं। इस संबंध में आरएसआरडीसी के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है लेकिन समस्या का निराकरण नही किया गया। इसलिए चेम्बर हादसों का कारण बनते जा रहे है।

0 Response to " खुले चेम्बरों में गिर रहे मवेशी, रहवासी हो रहे परेशान"
एक टिप्पणी भेजें