अरनिया मण्डल ने भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया
निवाई | उपखंड के गांव करेडा बुजुर्ग के श्रीजी होटल मे भारतीय जनता पार्टी के अरनिया मण्डल ने भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया 6 अप्रैल, 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी। स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे जिला महामंत्री व मण्डल प्रभारी विष्णु शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। अपने खून पसीने से सींचकर भाजपा को विशाल वटवृक्ष बनाने वाले सभी महापुरुषों को नमन करता हूं। राष्ट्रवादी विचारधारा, अंत्योदय के सिद्धांत व मोदी जी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भाजपा निरंतर प्रयासरत है। मण्डल अध्यक्ष देवराज गुर्जर ने कहा कि 'राष्ट्रसेवा के संकल्प को समर्पित भारतीय जनता पार्टी रूपी छोटे से पौधे को अपने अमूल्य त्याग एवं कठोर परिश्रम से विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल जैसा वटवृक्ष बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई इस दौरान नारायण महाराज रामजीलाल मीणा बुद्वराम मीणा दिनेश चौधरी यशोदा शर्मा दयाराम लांगडी बाबू लाल गुर्जर नन्दलाल लांगडी जगदीश दोराया राजाराम प्रजापत रामकिशन लांगडी शिवराज लांगडी मोतीलाल कसाणा लल्लू लाल सैन लड्डू लाल मीणा आदि कही कार्यकर्ताओं मौजूद थे

0 Response to "अरनिया मण्डल ने भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया "
एक टिप्पणी भेजें