Advertisement

 कई जगह मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

कई जगह मनाया भाजपा का स्थापना दिवस






निवाई | गुरुवार को भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने स्थापना दिवस को कमल संकल्प दिवस के रूप में मनाया। निवाई शहर के पाटनी काम्प्लेक्स पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंडल अध्यक्ष रामवतार घाटी व वरिष्ठ नेता मोहन जैन के सानिध्य में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि कर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान  नगरपालिका उपाध्यक्ष जितेन्द्र जैन, भाजपा नेता रतनदीप गुर्जर, पूर्व प्रधान ममता जाट, मनोज पाटनी,  पार्षद कमलेश किराड, किसान मोर्चा अध्यक्ष शंकर लाल सैनी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष गोविंद सोनी, शिवराज चंवरिया, मक्खन परिडवाल, शकील मंसूरी, इशाक मुगल, जगदीश बैरवा, लादू बैरवा, सुरेश राजवंशी, चंद्रकला खंडेलवाल,रामबाबू सेन, सांवरा सिंह, मांगीलाल रेगर, मांगीलाल महावर, सुरेश जैन, मोहन बैरवा, विनोद शर्मा, कन्हैया लाल सैनी, राहुल गोतम, ममता खंगार, महेश शर्मा, धर्मेन्द्र साहु  सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी प्रकार देहात मंडल कार्यालय डांगरथल  मंडल  के कार्यकर्ताओं ने भाजपा पूर्व एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सतीश चंदेल के नेतृत्व में भाजपा का झंडा लगाया और सभी कार्यकर्ताओं को दुपट्टा व टोपी पहना  कर मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी को सुना गया। इसी के साथ बूथ अध्यक्षों को पहचान कार्ड वितरित किए गए। अल्पकालिक विस्तारकों को सामग्री वितरित करके विषय को समझाया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मदन लाल सैनी, पूर्व उप प्रधान शंकर शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष गणेश सिंह राजावत, किशनलाल मीणा,  युवा मोर्चा अध्यक्ष मुरारीलाल शर्मा, गजानंद सैनी, हनुमान खटीक,रामजीलाल मीना, सुरेन्द्र कसाना, लालचंद सैनी, सीताराम अग्रवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी प्रकार दीनदयाल पार्क में भाजपा स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान जयवीरसिंह, महामंत्री राजेश चौधरी, मनोज वर्मा, छत्रधारी शर्मा, लालचंद सैनी, भागचंद अग्रवाल, मदनलाल वर्मा, नरेश कसाणा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0 Response to " कई जगह मनाया भाजपा का स्थापना दिवस"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status