हनुमान जन्मोत्सव पर शहर में होगें अनुष्ठान
निवाई | हनुमान जयन्ती पर हनुमान मंदिरों में गुरुवार को अनुष्ठान और पूजा अर्चना सहित धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बावड़ी वाले बालाजी मंदिर पुजारी पं.शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि हनुमान जयन्ती पर बावड़ी वाले बालाजी मंदिर में
हनुमान जन्मोत्सव पर गुरुवार की सुबह 6 बजे बालाजी का पंचगव्य व पंचामृत से महाभिषेक कर चोला चढाया जाएगा। विशेष पोशाक के साथ फूल-बंगले की झांकी सजाकर महाआरती की जाएगी।गुरुवार की दोपहर तीन बजे धार्मिक अनुष्ठान के साथ 51आसनों पर सामूहिक सुन्दरकाण्ड के पाठ का आयोजन होगा। गुरुवार को प्राचीन मोरिया वाले बालाजी, विश्व शांति आश्रम, कुंजबिहारी आश्रम, दादूदयाल आश्रम, संकट मोचन हनुमान मंदिर, चिंताहरण हनुमान मंदिर, बूढला बालाजी, आसाम मिल बालाजी मंदिर, छोरिया बालाजी, भातडिया बालाजी, सीन्दरा बालाजी, लुहारा बालाजी धाम मंदिर में कई धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होगा।

0 Response to "हनुमान जन्मोत्सव पर शहर में होगें अनुष्ठान"
एक टिप्पणी भेजें