हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत अखण्ड पाठ शुरू
गुरुवार, 6 अप्रैल 2023
Comment
भीलवाड़ा | महावीर हनुमान सेवा संस्थान द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में आज पिंपलेश्वर महादेव मंदिर सूचना केंद्र के पीछे में अखंड रामायण का पाठ विद्वान पंडितों द्वारा व संस्थान के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा आरंभ किया गया।
इस दौरान संस्थान के संरक्षक धनराज जाजू, अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मूंधड़ा, सचिव परमेरवर शर्मा, राजेश शर्मा, राजेश सिहाग, पंकज अग्रवाल, अमर सिंह, पंकज अग्रवाल, योगेश दाधीच, रामचंद्र मूंधड़ा, शिवरतन तोषनीवाल व पिपरलेश्वर महादेव मंदिर अध्यक्ष राजू त्रिवदी, गजानन्द शर्मा, राजू शर्मा आदि सदस्य उपस्थित थे।
अखंड पाठ कल सुबह 11.30 बजे समापन होगा, 12.00 हनुमान जन्म उत्सव की महाआरती की जाएगी।

0 Response to " हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत अखण्ड पाठ शुरू"
एक टिप्पणी भेजें