जैन कॉन्फ्रेंस महिला शाखा ने जीव दया के लिए बढ़ाए सहयोग के हाथ*
गुरुवार, 6 अप्रैल 2023
Comment
*आसीन्द में श्रीमहावीर कामधेनु गौशाला को प्रदान किया आर्थिक सहयोग*
भीलवाड़ा। राजस्थान प्रवर्तिनी साध्वी शिरोमणी पूज्यनीय श्रीयशकंवरजी म.सा. की सुशिष्या पूज्य उप प्रवर्तिनी मैनाकंवर जी म.सा. के संयम साधना के 53 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उनके प्राणी मात्र के प्रति दया के विचारों को जीवन में अंगीकार करते हुए श्री ऑल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस राजस्थान महिला शाखा ने प्रान्तीय अध्यक्ष नीता बाबेल के नेतृत्व में जीव दया के लिए सहयोग के हाथ बढ़ाए। जैन कॉन्फ्रेंस की प्रान्तीय महिला शाखा की ओर से आसीन्द में भीम रोड स्थित श्रीमहावीर कामधेनु गौशाला को जीव दया के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। इस आर्थिक सहयोग का उपयोग गौशाला में पल रहे गौवंश की सेवा व चारा-पानी के लिए किया जाएगा। गौशाला को आर्थिक सहयोग प्रदान करते समय प्रान्तीय अध्यक्ष नीता बाबेल के साथ प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजियादेवी डूंगरवाल, उपाध्यक्ष मंजू पोखरना, मंजू कर्णावट, मंत्री इन्द्रा चौधरी, प्रचार-प्रसार मंत्री शकुन्तला खमेसरा, कार्यकारिणी सदस्य आशा कांठेड़, अनीता कोठारी , समाजसेवी पूरणमल चौधरी, पारसमल तातेड़ आदि मौजूद थे एवं सभी ने जीव दया के प्रति संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि पूज्य मैनाकंवरजी म.सा. के की प्रेरक वाणी ने हमेशा जीवदया के लिए प्रेरणा प्रदान की है। जैन कॉन्फ्रेंस प्रान्तीय महिला शाखा अध्यक्ष नीता बाबेल एवं अन्य पदाधिकारियों ने आसीन्द में प्रवास कर रहे पूज्य मेवाड़ उप प्रवर्तक श्री कोमलमुनिजी म.सा. आदि ठाणा, उप प्रवर्तिनी विजयप्रभाजी म.सा. आदि ठाणा एवं तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्य महाश्रमणजी म.सा. की सुशिष्या साध्वी श्रीजसवतीजी म.सा. आदि ठाणा के भी पावन दर्शन कर धर्मलाभ एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। पूज्य संत-साध्वीजी ने जैन कॉन्फ्रेंस महिला शाखा की समाजसेवा व जीवदया के लिए की जा रही गतिविधियों को अनुकरणीय बताते हुए सभी सदस्यों के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त की।

0 Response to "जैन कॉन्फ्रेंस महिला शाखा ने जीव दया के लिए बढ़ाए सहयोग के हाथ* "
एक टिप्पणी भेजें