बिहार-बंगाल सांप्रदायिक हिंसा पर मुख्तार अब्बास नकवी ने राज्य सरकारों को दी नसीहत, बोले- cm योगी से लें सीख
नई दिल्ली। बिहार और बंगाल ने हो रही सांप्रदायिक हिंसा ने राजनीति को भी गर्मा दिया है। वहां दोनों राज्यों में सत्तासीन दलों के नेता इन दंगों में भाजपा का हाथ होने का आरोप लगा रहे हैं तो भाजपा की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने तीखा हमला बोला है। बिना किसी दल का नाम लिए उन्होंने बिहार की नीतीश सरकार और बंगाल की ममता सरकार पर दंगाइयों पर कार्रवाई से बचने का आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सबक लेने की सलाह दी है।
दंगा पूरी तरह इंसानियत को करते हैं लहूलुहानः मुख्तार अब्बास नकवी
मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में अपने चिर-परिचित अंदाज में तंज कसते हुए कहा, “सेक्युलर दुकान पर कम्युनल पकवान का पॉलिटिकल पराक्रम दंगाइयों को हिरासत में लेने के बजाय उनकी हिफाजत में जुटा है।“ बिहार और पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा के प्रश्न पर कहा कि दंगे इंसान ही नहीं, बल्कि पूरी इंसानियत को लहूलुहान करते हैं।
दोनों सरकार पर नकवी ने साधा निशाना
अब देश न बलवों और न ही बलवाइयों को बर्दाश्त कर सकता है। दोनों राज्यों की सरकार पर बिना नाम लिए नकवी ने आरोप लगाया- ’’अफसोस की बात है कि जिन लोगों के चेहरे पर सांप्रदायिक ¨हसा का कलंक है, वही सेक्युलरिज्म के सूरमा बने घूम रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक वोटों की तिजारत सौहाद्र्र की सबसे बड़ी दुश्मन है। कुछ लोग अपनी बदरंगी विरासत को बलवाई सियासत से रंगीन करना चाहते हैं। ऐसे लोग देश, धर्म और मानवता के दुश्मन हैं।
इतना ही नहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी संदेश दिया कि भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत है। कहा कि दंगाइयों पर कार्रवाई के नाम पर बगलें झांकने वालों को योगी आदित्यनाथ से सबक लेना चाहिए कि दंगाइयों, दबंगों को सबक-संदेश कैसे दिया जाता है।

0 Response to "बिहार-बंगाल सांप्रदायिक हिंसा पर मुख्तार अब्बास नकवी ने राज्य सरकारों को दी नसीहत, बोले- cm योगी से लें सीख"
एक टिप्पणी भेजें