Advertisement

सिरोही आंगनबाड़ी केंद्र के ताले टूटे

सिरोही आंगनबाड़ी केंद्र के ताले टूटे



निवाई | दत्तवास थाना क्षेत्र के सिरोही गांव में शुक्रवार की रात बैरवा मौजा ढाणी के समीप आंगनबाड़ी केंद्र 2 पर अज्ञात चोर ताला तोडक़र सामान चुरा कर ले गए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सावित्री जाट ने बताया कि शनिवार की सुबह आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंची तो आंगनबाड़ी का गेट खुला मिला। कार्यकर्ता ने बताया कि अज्ञात चोर आंगनबाड़ी केंद्र में लगी एलसीडी व सामान चुराया ले गए। एलसीडी की कीमत करीब 68 हजार रुपए है। पहले भी इस आंगनबाड़ी केंद्र पर चोरी हो चुकी इसकी दत्तवास थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज हो रखी है। चोरी हो जाने की सूचना दत्तवास पुलिस को दी।

0 Response to "सिरोही आंगनबाड़ी केंद्र के ताले टूटे"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status