Advertisement

 विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने बिना परमिशन तोड़ी डामर सडक़,

विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने बिना परमिशन तोड़ी डामर सडक़,



सहायक अभियंता विद्युत ने कहा हमें नहीं हैं परमिशन की आवश्यकता
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से किया अभद्र व्यवहार

रिपोर्टर:-लक्ष्मी चन्द चन्द 
निवाई | विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने पीडब्ल्यूडी की बिना परमिशन के वनस्थली मोड़ से जोधपुरिया निर्माण दिन डामर सडक़ को जेसीबी से तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने वनस्थली जोधपुरिया डामर सडक़ को खोदकर विद्युत पोल लगाने की तैयारी कर रह थे। उस दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता पिंटू मीणा मौके पर पहुंच गए और सडक़ पर विद्युत पोल लगाने से मना किया तो विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से बदतमीजी कर गाली गलौज करना शुरू कर दिया। अधिशाषी अभियंता ने अधीक्षण अभियंता को इसकी जानकारी दी तो अधीक्षण अभियंता आरके सिंह भी मौके पर पहुंच गए और विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और काम को बंद करवाया तभी विद्युत विभाग के सहायक अभियंता प्रियांक शर्मा भी मौके पर पहुंचे और विद्युत पोल को वहां से हटाकर दूर लगाने की बात कही। लेकिन जैसे ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को वहां से चले जाने के बाद विद्युत पोल को सडक़ सीमा में लगा दिया।
इनका कहना है -
राज्यपाल महोदय की विजिट को लेकर हम वनस्थली जा रहे थे रास्ते में जब जेसीबी से विद्युत विभाग के कर्मचारी सडक़ तोडक़र विद्युत पोल लगा रहे थे तो हम वहां रुके और उनको सडक़ तोडऩे से रोका विद्युत विभाग का कर्मचारी पप्पू लाल शर्मा ने अभद्र व्यवहार किया एवं गाली गलौज की और कहा कि मेरे अधिकारी आ रहे हैं उन्होंने जो बोला था हमने तो वही काम किया है और हम तो पोल को यहीं पर ही लगाएंगे मेने एसई साहब को इसकी जानकारी दी तो वह भी मौके पर आ गए और विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से बात कर पोल को साइड में लगाने को कहा। लेकिन हमारे आने के बाद में उन्होंने वापस पोल सडक़ सीमा में लगा दिया हम उसको हटवाएंगे। उन्होंने सडक़ को तोड़ा है इन पर कानूनी कार्यवाही भी करेंगे। पिंटू मीणा अधिशाषी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग खंड निवाई राज्यपाल महोदय की विजिट को देखते हुए आईटेंशन लाईन के तार उपर करवाने  के लिए पोल लगाया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने मेरे कर्मचारियों के साथ गाली गलोच की है फिर भी मेरे कर्मचारियों ने अपने आपको रोक लिया नहीं तो पता नहीं क्या होता मुझे पीडब्ल्यूडी से परमिशन की कोई जरूरत नहीं है वह अपना काम कर रहे है। मैं अपना काम रहा हूं । प्रियंाक शर्मा सहायक अभियंता जयपुर विद्युत वितरण निगम निवाई द्वितीय।

0 Response to " विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने बिना परमिशन तोड़ी डामर सडक़,"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status