Advertisement

साधु बनकर काट रहा था फरारीः

साधु बनकर काट रहा था फरारीः

 नौकरी लगाने के नाम पर दिया था झांसा, आरोपी 18 साल बाद गिरफ्तार

अजमेर | एक न्यूज़ चैनल में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को जीआरपी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 18 साल से फरार आरोपी साधु बनकर दिल्ली में जीवन काट रहा था। उसे फुलेरा स्टेशन से पकड़ा।

जीआरपी थाना प्रभारी फुलचंद बालोटिया ने बताया कि मीर शाह कॉलोनी निवासी राजेश कुमार ने सिविल लाइन थाने में 29 जनवरी 2005 को मुकदमा दर्ज करवाया कि 78 महीने पहले रेलवे स्टेशन आबू रोड से अजमेर की यात्रा के दौरान मोहरा थाना जिला जालौर निवासी गोपाराम ने एक न्यूज़ चैनल पर नौकरी लगाने का झांसा देकर 4250 रुपए दो बार में रेलवे स्टेशन अजमेर पर एक अन्य व्यक्ति ज्ञानेंद्र थापा के साथ मिलकर लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जमानत पर आरोपी गोपाराम दिल्ली में केशव कृष्ण नाथ साधु बनकर अपना जीवन यापन कर रहा था। आरोपी को फुलेरा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

0 Response to "साधु बनकर काट रहा था फरारीः"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status