दो दुकानों के गल्ले से चुराए एक लाख-सरिए से शटर को ऊंचा कर वारदात, पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा
अजमेर | अजमेर जिले के नसीराबाद मुख्य बाजार से दो दुकानों के सरिए से शटर ऊंचे कर नगदी चुरा लेने के मामले सामने आए है। शनिवार सुबह वारदात का पता चला। दोनों दुकानों के गल्ले से करीब एक लाख रुपए की नकदी चुराई है। आस पास लगे सीसीटीवी की जांच की और पुलिस ने एक संदिग्ध को भी पकड़ा है। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है।
मुख्य बाजार नए मंदिर के नीचे स्थित संपत्तराज छीतरमल की किराणा दुकान का शटर शनिवार सुबह नीेचे से ऊंचा उठाकर देखकर क्षेत्र के लोगों ने सूचना की। जिस पर दुकान मालिक ने दुकान पर पंहुचकर दुकान की जांच की तो पता लगा कि चोर दुकान में रखी गल्ले की चाबी से गल्ला खोलकर उसमें रखी करीबन 70 हजार रुपए की नगदी चुरा ले गए। इसी प्रकार मुख्य बाजार के हनुमान चैक किशन बूट हाऊस का मालिक योगेश बूलचंदानी शनिवार सुबह जब दुकान खोलने पंहुचा तो उसे भी दुकान का शटर थोड़ा सा ऊंचा उठा हुआ दिखा। जिस पर योगेश ने शटर के ताले खोलकर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि दुकान में जूते-चप्पल के डिब्बे व सामान और गल्ला फर्श पर बिखरा पड़ा हुआ। योगेश ने गल्ले की जांच की तो उसमें रखे लगभग 30 हजार रुपए गायब थे।
सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पंहुचकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने किराना की दुकान और बूट हाऊस की दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की जांच की। किराना दुकान के पास लगे कैमरे में संदिग्ध युवक के नजर आने पर पुलिस ने हुलिए के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया गया। जिससे सिटी थाने में पूछताछ की जा रही है।

0 Response to " दो दुकानों के गल्ले से चुराए एक लाख-सरिए से शटर को ऊंचा कर वारदात, पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा"
एक टिप्पणी भेजें