Advertisement

गहलोत बोले- डॉक्टर्स के बीच चार-पांच गद्दार

गहलोत बोले- डॉक्टर्स के बीच चार-पांच गद्दार



 RSS की लॉबी डॉक्टरों को बर्बाद कर रही; लोग परेशान हो रहे हैं

कोटा | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आरएसएस की लॉबी डॉक्टरों को बर्बाद कर रही है। उनको गुमराह कर रही है। गहलोत शनिवार को कोटा में एयरपोर्ट पर मीडिया से बात कर रहे थे।

गहलोत ने कहा- डॉक्टरों को अहम छोड़ना चाहिए। कुछ लोगों ने गलतफहमी पैदा की है। डॉक्टरों की चीफ सेक्रेटरी और फाइनेंस सेक्रेटरी से खुलकर बात हुई। जो सुझाव दिए वो सब मान लिए। उसके बाद भी डॉक्टरों में चार-पांच गद्दार लोग थे। उन्होंने एतराज जताया। वो त्ैै से जुड़े थे।

गहलोत ने कहा- गद्दार के चक्कर में डॉक्टर एक हो जाते हैं। अब नेतागिरी कर रहे हैं। लोग परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तो बिल पास हुआ है। नोटिफिकेशन जारी होगा। तब कानून लागू होगा। नियम कायदे बनने बाकी है। डॉक्टरों की जो गलतफहमी होगी। उनको दूर कर लेंगे। राइट टू हेल्थ बिल जनता के हित में है। डॉक्टरों को अपनी जिद छोड़कर आंदोलन खत्म करना चाहिए।

राहुल गांधी की सदस्यता निलंबन पर लोकसभा अध्यक्ष ने की जल्दबाजी

इधर, कोटा के उम्मेद सिंह स्टेडियम में हुए संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में गहलोत ने कहा- आज लोकतंत्र खतरे में है। इस कारण पूरा विपक्ष एकजुट हुआ है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता निलंबन पर लोकसभा अध्यक्ष को जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए थी। उन्हें निष्पक्ष रहना चाहिए था।

सरकार बदलने का अधिकार कांग्रेस ने दिया

गहलोत ने कहा कि सरकार बदलती रहती है। सरकार बदलने का अधिकार कांग्रेस ने दिया है। कांग्रेस ने लोकतंत्र बचाया है। ऐसा नहीं है कि हमेशा कांग्रेस की ही सरकार रहेगी। हमें गर्व होना चाहिए कि कांग्रेस ने लोकतंत्र की चुनौती को निभाया और कामयाब रहे। आज चुनाव आयोग ज्यूडिशियरी इन सब पर दबाव है और देश में तनाव का माहौल है।

चंबल रिवर फ्रंट की तारीफ की

गहलोत ने चंबल नदी पर बनाए रिवर फ्रंट की तारीफ की। उन्होंने कहा कि गुजरात मे ऐसा रिवर फ्रंट मोदी भी नहीं बना पाए। उन्होंने शांति धारीवाल को कोटा का आर्किटेक्ट बताते हुए शहर में हुए कामों की भी तारीफ की। गहलोत ने कहा धारीवाल ने कोटा का कायाकल्प कर दिया।


मुख्यमंत्री ने कहा- हिंदुस्तान में हिंदू राष्ट्र की मांग उठने लगी। यह बेहद चिंता का विषय है। खालिस्तान की मांग उठने पर उन्होंने कहा- जब मोदी और भागवत हिंदू राष्ट्र की मांग कर सकते हैं। अमृतपाल ने भी खालिस्तान की बात कही। ये बेहद चिंताजनक है। सरकार को सारे काम छोड़कर इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने कहा- आने वाली पीढ़ी को हम क्या छोड़कर जाना चाहते हैं।


जयपुर ब्लास्ट के मामले में एएजी को हटाया


जयपुर ब्लास्ट के मामले में आरोपियों के बरी होने पर गहलोत ने कहा- इस मामले में हमने अपील की है। मामले में लापरवाही बरतने वाले एएजी को हमने हटा दिया है।


पाकिस्तान की तरह बंदूकों का राज होता तो मोदी पीएम नहीं बन पाते


गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने देश मे लोकतंत्र दिया है। सरकार बदलती रहती है। जरूरी नहीं की हमेशा कांग्रेस का राज ही रहेगा। पाकिस्तान की तरह बंदूकों का राज होता तो शायद नरेंद्र मोदी कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाते। प्रधानमंत्री इसलिए बने हैं कि हमने जनता को अधिकार दिया। जनता को मां-बाप बनाया। वो चुनाव जीत गए। जिस प्रकार का रवैया मोदी, बीजेपी, आरएसएस ने अपना रखा है। वो देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा- लोकतंत्र में लड़ाई बराबर नहीं होगी तो निष्पक्ष चुनाव कैसे होंगे। विपक्ष है तो सत्ता का मान है। राहुल गांधी का संसद सदस्यता रद्द करना एक षड्यंत्र है।


रंधावा ने बिरला पर निशाना साधा

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने स्पीकर ओम बिरला पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- स्पीकर ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने में जल्दबाजी दिखाई।

0 Response to "गहलोत बोले- डॉक्टर्स के बीच चार-पांच गद्दार"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status