Advertisement

 एम्बूलेंस ड्राइवर को भारी पड़ा बीच बचाव

एम्बूलेंस ड्राइवर को भारी पड़ा बीच बचाव



डॉक्टर से हो रही कहासुनी पर टोका तो मारपीट कर युवक हुआ फरार

अजमेर | अजमेर के सेटेलाइट हॉस्पिटल में डॉक्टर व युवक में हो रही कहासुनी के दौरान बीच बचाव करना एम्बूलेंस के ड्राइवर को भारी पड़ गया। युवक ने ड्राइवर के साथ मारपीट की और फरार हो गया। पीड़ित ड्राइवर ने मारपीट व राजकार्य में बाधा सहित अन्य आरोप लगाते हुए आदर्श नगर थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

धाननाडी, भजनगंज अजमेर निवासी विजय प्रकाश पालडिया पुत्र नोरतमल पालडिया (40) ने रिपोर्ट देकर बताया कि राजकीय सैटेलाईट हॉस्पिटल में एम्‍बूलेंस ड्राईवर के पद पर कार्यरत है। वह हॉस्पिटल में था और उसकी समय मनीष नाम का लड़का ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर पंकज सैनी से कहासुनी कर रहा था। जब मनीष को टोका तो धक्‍का मुक्‍की कर मारपीट करने लगा। जिससे हाथ की अंगुली व पैर में चोटे आई। बाद में धक्‍का देकर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई मंगाराम को सौंपी है।

0 Response to " एम्बूलेंस ड्राइवर को भारी पड़ा बीच बचाव"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status