धोखाधड़ी कर हड़पे ढ़ाई लाख रुपए
एनसीसी कोर्स में एडमिशन कराकर नौकरी दिलाने का झांसा, नहीं लौटाई रकम
अजमेर | एनसीसी कोर्स में एडमिशन कराकर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ढाई लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने तीन बच्चों के एडमिशन के लिए पैसे दिए। बाद में न तो एडमिशन कराया और न ही पैसे लौटाए। पीड़ित ने जवाजा थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
करला-कालिंजर निवासी राम सिंह सिसोदिया पुत्र नारायण सिंह ने रिपोर्ट देकर बताया कि अक्टूबर 2022 में कुचामनसिटी निवासी जयपाल ज्यानी गांव में आया।उसने खुद को लक्ष्मी गल्र्स हॉस्टल का मालिक तथा ग्लोबल इन्स्टीटूट कुचामन सिटी से जुड़ा होना बताया। क्षेत्र में बच्चों के एडमिशन के संबंध में बात की तथा लगातार सम्पर्क में रहा। उसके बाद 4 दिसम्बर 2022 को शाम साढे़ चार बजे के लगभग वॉटसअप पर मैसेज आया कि कोई बच्चा हो जो राजस्थान सरकार सचिवालय में बाबू की पोस्ट के लिए नौकरी करना चाहता हो तो हम उसको कुचामन से किसी कॉलेज में प्रवेश दिलाकर उसकी डिग्री और साथ ही साथ एन.सी.सी. भी करवा देगे।
उसने बताया कि एन.सी.सी. कोर्स करने पर आसानी से नौकरी मिल जाती है। ज्यादा पूछताछ करने पर बोला कि आम आम खाओ गुठलियां मत गिनो।उसकी बातों पर विश्वास करके तीन परिचित बच्चो के प्रवेश के संबन्ध मे जरूरी कागजात भेजे। कागजातो को सही बताते हुए एक बच्चे के 1 लाख तीस हजार रुपए मांगे। शुरूआती खर्चे के लिए चार बार में दो लाख पचास हजार रुपए पहले लिए। इसके बाद निरन्तर सम्पर्क करने पर आश्वासन देता रहा। उसके बाद कहा कि जो करना है, कर लो, पैसे नहीं मिलेंगे। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 Response to " धोखाधड़ी कर हड़पे ढ़ाई लाख रुपए"
एक टिप्पणी भेजें