अचानक करंट लगने से दो युवकों की मौत
मकान पर काम करने के दौरान चपेट में आए, दो माह से चल रहा था काम
अजमेर | अजमेर के घूघरा में कायड़ रोड पर निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई। करंट लगने के बाद दोनों मजदूरों को जवाहर लाल नेहरु अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर्स ने उनको मृत घोषित कर दिया। मृतकों में एक मायापुर व एक किराप-मसूदा का रहने वाला बताया जा रहा है। सूचना के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। फिलहाल दोनों के शव मॉच्र्यूरी में रखवा दिए है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है
पुलिस के अनुसार, घूघरा के कायड़ रोड स्थित रेवेन्यू कॉलोनी में प्रभुसिंह के नए मकान का काम देवासिंह ठेकेदार के मार्फत चल रहा था। इस पर जीणे में सीमेन्ट-कंकरीट भरी जा रही थी और इस दौरान अचानक करंट लगने से वहां काम कर रहे मजदूर मायापुर निवासी मंगल मेघवाल व किराप मसूदा निवासी मोनूसिंह अचेत होकर गिर पडे़। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर मौजूद लोग उनके पास दौडे़ और तारों को हटाया। बाद में अचेत दिखने पर उनको लेकर जवाहर लाल अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी दलबीरसिंह व पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। दोनों के शव मॉच्र्यूरी में रखवा दिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मकान मालिक प्रभुसिंह ने बताया-मकान का दो माह से काम चल रहा है। काम ठेकेदार के मार्फत करवाया जा रहा है। करंट की सूचना मिली तो वे अस्पताल पहुंचे और यहां आने पर पता चला कि दोनों की मौत हो चुकी है।
ठेकेदार देवासिंह ने कहा-जीणा में कंकरीट भरने का कार्य किया जा रहा है। मिक्सर मशीन चल रही थी। इस दौरान अचानक दोनों करंट की चपेट में आ गए। जिनको अस्पताल लेकर आए, इन दोनों की मौत हो गई।
करंट से हादसा, कोई रिपोर्ट नहीं मिली
सिविल लाइन थाना प्रभारी दलबीरसिंह ने बताया कि करंट लगने से हादसा हुआ। दोनों शव मॉचर्यूरी में रखवाए है। फिलहाल कोई रिपोर्ट नहीं दी है। परिजन को सूचना कर दी है। रिपोर्ट मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

0 Response to "अचानक करंट लगने से दो युवकों की मौत"
एक टिप्पणी भेजें