Advertisement

 NSUI इकाई अध्यक्ष पर फायरिंग मामले में चार और गिरफ्तार

NSUI इकाई अध्यक्ष पर फायरिंग मामले में चार और गिरफ्तार

घटनास्थल की करवाई मौका तस्दीक, दो पहले ही गिरफ्तार हो चुके

अजमेर | NSUI के इकाई अध्यक्ष पर फायरिंग मामले में रामगंज थाना पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 17 मार्च को दोपहर में हुई थी। दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार चुकी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

रामगंज थाना पुलिस के अनुसार-17 मार्च 2023 को रामगंज क्षेत्र जवाहर की नाड़ी में जमीनी विवाद को लेकर दिन दहाड़े हुई फायरिंग की घटना को लेकर महेन्द्र गुर्जर उर्फ मोनू ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि लगभग 2 बजे अपने दादा रामदेव के घर जो की शहीद भगत सिंह चैराहा जवाहर की नाडी अजमेर में रहते है। वह भाई विष्णु गुर्जर, सुनील गुर्जर, देवकरण गुर्जर, राजेन्द्र गुर्जर, सुधीर गुर्जर अपने दादा के घर पर थे। तभी भाई राजेन्द्र गुर्जर घर के बाहर गया तो दो गाड़ियां आकर रूकी और इसमें रमेश गुर्जर, दीपक खटाणा, महेश हांकला, सीताराम गुर्जर, सुनील हांकला व अन्य 8-10 लोग उतरे। इसमें से दीपक खटाणा व रमेश गुर्जर ने भाई राजेन्द्र गुर्जर पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ गोलिया चलाई। जिसमें भाई के दाहीने हाथ पर गोली लगी एवं मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने इस मामले में घूघरा निवासी महेन्द्र गुर्जर, शुभम उर्फ लाला, गणेश गढ़ निवासी जयसिंह रावत उर्फ गोला, रोहित उर्फ टार्जन को और गिरफ्तार किया है। पुलिस इन सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि पुलिस ने इस मामले में गौतमनगर गुर्जरवास निवासी महेश कुमार पुत्र हरिकिशन गुर्जर (40) व डुमाडा निवासी सीताराम गुर्जर पुत्र बाबुलाल गुर्जर (31) को गिरफ्तार किया था। जिनकों बाद में न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

आरोपियों की करवाई मौका तस्दीक

एनएसयूआई इकाई अध्यक्ष पर फायरिंग मामले में गिरफ्तार 4 आरोपियों की रामगंज थाना पुलिस के द्वारा घटनास्थल पर मौका तस्दीक करवाई। थाना प्रभारी महादेव सिंह ने बताया कि शनिवार को फायरिंग मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों की घटनास्थल पर ले जाकर मौका तस्दीक करवाई गई और वारदात को किस तरह से अंजाम दिया इसकी पूछताछ की गई है। मामले में तीन आरोपी फरार चल रहे हैं जिनके बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

0 Response to " NSUI इकाई अध्यक्ष पर फायरिंग मामले में चार और गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status