Advertisement

 भाजपा ने कमल संकल्प के रूप में मनाया स्थापना दिवस

भाजपा ने कमल संकल्प के रूप में मनाया स्थापना दिवस



कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने और भाजपा की सरकार बनाने का लिया संकल्प

देवली | देवली में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस को कमल संकल्प दिवस के रूप में मनाया। देवली के होटल राजभंवर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत के नेतृत्व में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि कर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया।

कार्यकर्ताओं को दिलाया कमल संकल्प

देवली प्रभारी ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकाल में सबका विकास किया है। भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जिसमें निचले पायदान का कार्यकर्ता भी उच्च पद पर आसीन हो सकता है। इस दौरान देवली उनियारा विधानसभा के विस्तारक अमित नायक ने कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं को कमल संकल्प दिलाया। इस संकल्प में राजस्थान में जंगलराज, भ्रष्टाचार और कुशासन व महिला,युवा,किसान और दलित विरोधी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने और आगामी चुनावों में भाजपा की सरकार केंद्र व राज्य में लाने का संकल्प लिया।

पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश जिंदल ने कहा कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो देश हित में काम करती है पार्टी का हर कार्यकर्ता निस्स्वार्थ भाव से कार्य करता है।

इस दौरान ज़िला उपाध्यक्ष रेखा जैन वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रेमचंद शर्मा,एडवोकेट राजकुमार कोठारी,पूर्व पालिकाध्यक्ष रतन मंगल, पूर्व कलेक्टर शिवजी राम प्रतिहार,शिखर चंद जैन ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला मंत्री जितेंद्र सिंह चैधरी,पूर्व पालिकाध्यक्ष रेखा जैन, बंशी मेघवंशी,राजीव गोयल,नवल किशोर चतुर्वेदी,नेमीचंद जैन,पूर्व मंडल अध्यक्ष आर पी धाकड़, सुरेश अग्रवाल,रूपम जिंदल,संजय सिंघल, यज्ञेश दाधीच, महेश शर्मा,राजेंद्र साहू, प्रहलाद साहू,रमेश चास्ठा,रमेश गोयल,विनोद गोयल, महिला मोर्चा अध्यक्ष राजकुमारी शर्मा, पार्षद मेघा शर्मा, नंदसिंह शक्तावत,एडवोकेट मुकेश मीणा,युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज शर्मा समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 Response to " भाजपा ने कमल संकल्प के रूप में मनाया स्थापना दिवस"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status