Advertisement

देवली में हनुमान जन्मोत्सव मनाया

देवली में हनुमान जन्मोत्सव मनाया



 मंदिरों में हुए विशेष कार्यक्रम, बावड़ी बालाजी मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन

देवली | देवली में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर बालाजी सेवा मंडल ओर से कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजन किए गए। बावड़ी बालाजी मंदिर के पुजारी चेतन वैष्णव और बालाजी सेवा मंडल के सुरेश साहू ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर बावड़ी बालाजी मंदिर परिसर में विशाल भंडारा आयोजित हुआ। यह भंडारा शहर के लोगों के सहयोग से आयोजित किया गया।

कल शाम भजन संध्या का हुआ था आयोजन

आपको बता दे कि भंडारे में हर वर्ष हजारों लोग पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण करते हैं। इसी तरह शहर के अन्य बालाजी मंदिरों में भी हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इससे पहले हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व रात्रि पर बालाजी मंदिर परिसर में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें चित्तोड़ से भजन गायक गोकुल शर्मा ने प्रस्तुतियां देकर सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

10-15 हजार श्रद्धालु लेते है पंगत प्रसादी

गौरतलब है हर वर्ष हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बावड़ी बालाजी मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। जिसमें 10 से 15 हजार श्रद्धालु पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण करते है। भंडारे में शहरवासी व बालाजी सेवा मंडल के सदस्य निशुल्क सेवा देते है।

0 Response to "देवली में हनुमान जन्मोत्सव मनाया"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status