मालपुरा का डिग्गी कस्बा रहा बंद
जिला बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन, श्रद्धालु होते रहे परेशान
आशीष डालमिया
मालपुरा | मालपुरा को जिला बनाने की मांग को लेकर आंदोलन के तहत शनिवार को डिग्गी कस्बा बंद रहा। इस दौरान खारोल समाज में रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा। वही कल पचेवर व टोरडी भी बंद रहेगें। विश्व प्रसिद्ध कल्याण जी महाराज का डिग्गी कस्बे में सभी व्यापारियों ने अपनी दुकानों को बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया और नायब तहसीलदार कैलाश मीणा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
डिग्गी कस्बा बंद होने की वजह से यहां आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। श्रद्धालुओं को प्रसाद सामग्री भी नहीं मिल पाई। ज्ञापन में बताया कि मालपुरा हर प्रकार की भौगोलिक दृष्टि से जिला बनने लायक है, लेकिन सरकार द्वारा जिले की घोषणा नहीं की गई। सरकार को मालपुरा जिला बनाने की घोषणा करनी चाहिए।
वहीं खारोल समाज मालपुरा के सैकड़ों महिला पुरुषों द्वारा गांधी पार्क से रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए व्यास सर्किल पर चल रहे धरना स्थल पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। सभी समाज बंधुओं ने तहसीलदार सहदेव मंडा के नाम ज्ञापन सौंपा।
आंदोलन के तहत 9 अप्रैल को रेगर समाज द्वारा रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा जाएगा और पचेवर और टोरडी कस्बा कल बंद रहेगा। वही हिंदू समरसता मंच सभी वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधियों से सभी पार्टियों के पदाधिकारियों को 9 अप्रैल को दोपहर 3ः00 बजे धरना स्थल पर एक बैठक आयोजित की गईं। इस दौरान हिंदू समरसता मंच ने सभी जनप्रतिनिधियों से एकजुटकता अपील की। साथ ही शामिल नहीं होने पर 10 अप्रैल से आमरण अनशन की धमकी दी।

0 Response to " मालपुरा का डिग्गी कस्बा रहा बंद"
एक टिप्पणी भेजें