टोंक में CBEO ऑफिस समेत 2 जगहों पर चोरीः
दोनों जगह से पानी की मोटर समेत अन्य सामान ले गए चोर, तलाश में जुटी पुलिस
टोंक | टोंक शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सीबीईओ ऑफिस और पीजी कॉलेज के सामने खेल मैदान पर निर्माणाधीन अशोक स्तंभ स्थल से चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर शुक्रवार रात को पानी की मोटर समेत अन्य सामान चुराकर ले गए। सुबह कर्मचारी ऑफिस पहुंचे तो चोरी का पता लगा। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी है।
टोंक सीबीईओ सीताराम गुप्ता ने बताया कि अन्य दिनों की तरह शुक्रवार शाम को सहायक कर्मचारी सभी कमरों के ताले लगाकर घर चला गया था। रात को अज्ञात चोर ऑफिस का ताला तोड़कर घुसा और वहां रखी पानी की मोटर, नल, स्टोर रूम से पुराना रिकॉर्ड चुराकर ले गया। इससे करीब 8-10 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। बोर्ड परीक्षा के चलने के कारण शनिवार को सुबह 11 बजे सहायक कर्मचारी ऑफिस गया तो चोरी का पता लगा। सूचना मिलने पर मैं भी ऑफिस पहुंचा। बाद में ।ब्ठम्व् गोपाल लाल मीना ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मौका-मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। चोर बहीर रोड स्थित खेल मैदान पर बन रहे अशोक स्तंभ स्थल के पास रखी पानी की मोटर चुरा कर ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

0 Response to "टोंक में CBEO ऑफिस समेत 2 जगहों पर चोरीः"
एक टिप्पणी भेजें