Advertisement

 टोंक में नकली घी बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

टोंक में नकली घी बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार


पिछले साल दुकान में मिली थी नकली घी की पैकिंग, फरार हो गया था आरोपी

टोंक | टोंक शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने नकली घी बेचने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर विभिन्न ब्रांड के नकली घी बनाकर बेचने का आरोप है। आरोपी को रविवार को अवकाशकालीन मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। मामले की जांच एसआई घासीलाल कर रहे हैं।

सीआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के शिव मंदिर के पास मेहंदीबाग निवासी मनीष कुमार गुप्ता पुत्र मदन लाल गुप्ता की मेहंदीबाग में किराना की दुकान है। 13 अक्टूबर 2022 को शिकायत मिलने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने टीम के साथ आरोपी की दुकान पर छापामार कार्रवाई की थी। उस दौरान उसकी दुकान में सरस, कृष्णा समेत कई ब्रांड की पैकिंग में नकली घी मिला था। उस दौरान आरोपी मनीष मौके से फरार हो गया था। खाद्य विभाग ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया था। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को मनीष को बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ नकली घी के 3 मामले दर्ज

सीआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि यह आरोपी नकली घी बनाकर बेचने का आदतन अपराधी है। इसके खिलाफ 3 मामले दर्ज है। इनमें से 2 मामले कोतवाली थाना और एक मामला पुरानी टोंक थाना का है। कोतवाली थाने में सबसे पहले इसके खिलाफ 2020 में मामला दर्ज हुआ था, जिसमें चालान पेश हो चुका है। दूसरा मामला 13 अक्टूबर 2022 का है, जिसमें इसकी गिरफ्तारी हुई है। एक मामला पुरानी टोंक थाने में भी दर्ज है, जिसमें करीब एक साल पहले नकली घी बनाकर बेचने का आरोप है।

0 Response to " टोंक में नकली घी बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status