जाट समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन की बैठक आज
रविवार, 9 अप्रैल 2023
Comment
टोक। जाट समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति जिला टोंक के संचालक मण्डल की बैठक एडवोकेट शिवराज टांडी की अध्यक्षता मे रविवार 9 अप्रैल को 1:30 बजे जाट धर्मशाला डिग्गी में आयोजित की जाएगी। जानकारी देते हुये मुकेश खादवाल प्रवक्ता जाट समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति ने दी । बैठक में आगामी 20 वां विवाह सम्मेलन की व्यवस्थाओं के लिए कमेटियों का गठन करने के साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी विचार किया जाएगा। विवाह समिति के सभी पदाधिकारी गण, पूर्व पदाधिकारी गण एवं सभी सम्मानीय समाज बंधु बैठक में उपस्थित होकर अनुग्रहित करें।

0 Response to "जाट समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन की बैठक आज "
एक टिप्पणी भेजें