Advertisement

जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर टोंक जिले में हस्ताक्षर महा अभियान 10 अप्रैल को

जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर टोंक जिले में हस्ताक्षर महा अभियान 10 अप्रैल को



जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के लिए टोंक जिले से 5 लाख हस्ताक्षर अभियान कराकर भेजेंगे प्रधानमंत्री जी को - लवेश मीणा

 रिपोर्टर:-अशोक शर्मा 

टोक  | जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की तरफ से जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर पूरे भारतवर्ष में हस्ताक्षर महा अभियान चल रहा है इसी कड़ी के तहत टोंक जिले में भी सभी विधानसभा क्षेत्रों में हस्ताक्षर अभियान चलाकर जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग की जायेगी ।

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय सह संयोजक लवेश  मीणा ने बताया कि आज पूरे भारतवर्ष में जनसंख्या असंतुलन राष्ट्र के लिए सबसे बड़ी समस्या बनने जा रही है;  इसको लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नारायण राम चौधरी के नेतृत्व में भी प्रदेश भर में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर भारत माता यात्रा निकालकर आमजन में जन जागृति लाने का कार्य किया था, जिस को राष्ट्रीय स्तर पर एवं स्थानीय स्तर पर काफी सराहा गया था एवम प्रदेशभर से प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम पूर्व में ज्ञापन भी दिया गया है ।

उसी क्रम में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के बैनर तले जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर फाउंडेशन के राष्ट्रीय सह संयोजक व जिला परिषद् सदस्य लवेश मीणा ने बताया कि टोंक जिले में इस यात्रा का शुभारंभ पंचायत समिति देवली की ग्राम पंचायत नासिरदा से हस्ताक्षर अभियान यात्रा का शुभारंभ होगा। इस यात्रा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान व हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा, एवम यात्रा के दौरान ग्रामीण जनों को जनसंख्या वृद्धि से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में भी जानकारी दी जाएगी और आमजन से हस्ताक्षर करवा कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तैयार कर उस ज्ञापन को राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

इस अभियान के तहत यात्रा का शुभारंभ टोंक जिले की ग्राम पंचायत नासिरदा से शुरु होगी। इस यात्रा का समापन टोडारायसिंह के ग्राम मोर में होगा।

जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नारायण राम चौधरी तथा राष्ट्रीय स्तर के कई नेता शामिल होंगे ।

0 Response to "जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर टोंक जिले में हस्ताक्षर महा अभियान 10 अप्रैल को "

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status