हिंदू समरसता मंच मालपुरा की सभी वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों को चेतावनी
रिपोर्टर:-अशोक शर्मा
टोक ।मालपुरा जिला बनाओ आंदोलन के निमित्त हिंदू समरसता मंच ने पूर्व में दिनांक 28 मार्च 2023 को भी सभी जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों से आग्रह किया था कि आप सामूहिक रूप से बैठकर कार्य योजना का निर्माण करें किंतु आपने ऐसा अभी तक नहीं किया है ।
हम 70 वर्षों में कमिश्नरेट से उपखंड एवं अब खंड खंड होने को आ गए लेकिन विरोध नहीं कर सके। अब अति हो चुकी है और समय आ चुका है कि मालपुरा का आम जन एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़े
मालपुरा के प्रत्येक व्यक्ति का मानना है की राजनीतिक बिखराव से इस लड़ाई को नहीं लड़ा जा सकता । आप सभी वर्तमान पूर्व जनप्रतिनिधियों की पार्षद से लेकर विधायक और सांसद तक तथा सभी पार्टियों के पदाधिकारियों की यह सामूहिक जिम्मेदारी है कि वह इस आंदोलन को एक मंच पर एक साथ रहकर गैर राजनीतिक स्वरूप प्रदान करें और आगामी 16 अप्रैल को आयोजित होने वाले महापड़ाव को लेकर एक सुदृढ़ कार्य योजना का निर्माण करें ।
अतः सभी वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधियों से सभी पार्टियों के पदाधिकारियों से निवेदन है की 9 अप्रैल 2023 को दोपहर 3:00 बजे धरना स्थल पर आवश्यक रूप से उपस्थित होकर सामूहिक कार्य योजना का निर्माण करें । यदि आपने ऐसा नहीं किया तो यह माना जाएगा कि आप एकजुट होकर इस विषय पर लड़ना नहीं चाहते केवल आप इस विषय पर राजनीति करना चाहते हैं ।
मजबूरन हिंदू समरसता मंच को आप सब जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध दिनांक 10 अप्रैल 2023 से आमरण अनशन करना पड़ेगा ।

0 Response to "हिंदू समरसता मंच मालपुरा की सभी वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों को चेतावनी "
एक टिप्पणी भेजें