Advertisement

शिकायत पर अनुसंधान करने आई एसीबी टीम, बना कौतूहल

शिकायत पर अनुसंधान करने आई एसीबी टीम, बना कौतूहल

 


रिपोर्टर:- (आज़ाद नेब)

जहाजपुर | विधायक गोपीचंद मीणा के प्रतिनिधि के रूप में जाने जाने वाले कैलाश टेपण ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई की थानाधिकारी द्वारा मुझसे ट्रैक्टर चलाने के एवज में पैसे लेने की बात कही थी। इस शिकायत पर एसीबी के उच्च अधिकारियों ने भीलवाड़ा एडिशनल एसपी एसीबी गजराज सिंह को जांच सौंपी।


भीलवाड़ा एडिशनल एसपी गजराज सिंह के नेतृत्व में अनुसंधान करने आई एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम जहाजपुर थाने पहुंची। वहां पर शिकायत को लेकर थानाधिकारी दुलीचंद गुर्जर से पूछताछ कर भीलवाड़ा रवाना हो गई। एंटी करप्शन ब्यूरो के एडिशनल एसपी गजराज सिंह ने बताया कि एसीबी में एक प्रकरण दर्ज हुआ था 75/2023 इस मामले में जहाजपुर थाने में अनुसंधान के लिए आएं थे। इस प्रकरण में मुझे आयो नियुक्त किया गया था। 


थाने में एसीबी टीम पहुंचने पर क्षेत्र में तरह-तरह के अफवाह का बाजार गर्म रहा किसी ने निवास पर सर्च तो किसी ने गिरफ्तार कर ले जाने की बात कही। थानाधिकारी ने इस शिकायत को बेबुनियाद एवं राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहां की दबाव में लेकर लोग मुझसे अनैतिक कार्य कराने की कोशिश करते हैं लेकिन मैं उनके आगे झुकूंगा नहीं।

0 Response to "शिकायत पर अनुसंधान करने आई एसीबी टीम, बना कौतूहल"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status