मरूधरा ज्योति महासाध्वी इन्दुप्रभाजी म.सा. का भीलवाड़ा में चातुर्मासिक मंगलप्रवेश 28 जून को
रविवार, 9 अप्रैल 2023
Comment
चन्द्रशेखर आजादनगर स्थित रूप रजत भवन में होंगा चातुर्मास
भीलवाड़ा। मरूधरा मणि महासाध्वी श्रीजैनमतिजी म.सा. की सुशिष्या मरूधरा ज्योति महासाध्वी इन्दुप्रभाजी म.सा. आदि ठाणा 6 का भीलवाड़ा के चन्द्रशेखर आजादनगर स्थित स्थानक रूप रजत भवन में चातुर्मासिक मंगलप्रवेश 28 जून को होंगा। श्री अरिहन्त विकास समिति (स्थानकवासी जैन समाज) चन्द्रशेखर आजादनगर के तत्वावधान में होने वाले चातुर्मास में महासाध्वी इन्दुप्रभाजी म.सा. के साथ आगम मर्मज्ञ डॉ. श्रीचेतनाजी म.सा., मधुर व्याख्यानी डॉ. दर्शनप्रभाजी म.सा., तत्वचिंतिका डॉ. समीक्षाप्रभाजी म.सा., आदर्श सेवाभावी दीप्तिप्रभाजी म.सा. एवं नवदीक्षिता हिरलप्रभाजी म.सा. आदि ठाणा का सानिध्य प्राप्त होंगा। समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सुकलेचा ने बताया कि जप-तप-भक्ति आधारित भव्य चातुर्मास के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। चन्द्रशेखर आजादनगर स्थित रूप रजत भवन में पहली बार चातुर्मास होने से क्षेत्र के जैन धर्मावलम्बियों में उत्साह का माहौल है। समिति के संरक्षक लक्ष्मणचन्द्र तातेड़, मदनलाल कोठारी, उपाध्यक्ष वीरेन्द्रसिंह कोठारी, अनिल ढाबरिया, मंत्री सुरेन्द्रकुमार चोरड़िया, कोषाध्यक्ष गणपत कुमठ, संगठन मंत्री नवरतन बाफना सहित सभी पदाधिकारी व सदस्य चातुर्मास को सफल बनाने के लिए तैयारियों में लगे है। गौरतलब है कि महासाध्वी इन्दुप्रभाजी म.सा. इससे पूर्व भी भीलवाड़ा में शास्त्रीनगर स्थित अहिंसा भवन एवं बापूनगर स्थित महावीर भवन में चातुर्मास कर चुके है। महासाध्वीजी अभी सोजत सिटी में श्री मरूधर केसरी गुरू सेवा समिति में विराजित है।

0 Response to "मरूधरा ज्योति महासाध्वी इन्दुप्रभाजी म.सा. का भीलवाड़ा में चातुर्मासिक मंगलप्रवेश 28 जून को "
एक टिप्पणी भेजें