Advertisement

 गहलोत बोलें- लोकतंत्र खतरें में, चिंताजनक हालात

गहलोत बोलें- लोकतंत्र खतरें में, चिंताजनक हालात



बरसात के बीच आधे घंटे चला कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, कुर्सियों से किया बचाव

अजमेर | अजमेर के जवाहर स्कूल में शुक्रवार को बरसात के बीच कांग्रेस का संभागीय स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित गया। करीब आधे घंटे कार्यकर्ता सम्मेलन चला। सम्मेलन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने सम्बोधित किया। जैसे ही गहलोत सहित अन्य नेता मंच पर पहुंचे बरसात शुरू हो गई। इसी बीच बरसात से बचने के लिए कार्यकर्ताओं ने कुर्सियों को ऊपर कर बचाव किया।

बरसात के कारण गहलोत, डोटासरा व रंधावा ही सम्बोधित कर पाए। करीब पौने चार बजे सबसे पहले गहलोत ने भाषण दिया। इसके बाद डोटासरा, रघु शर्मा व रंधवा ने भाषण दिया। करीब आधे घंटे सम्मेलन चला। रंधावा ने कहा- भाजपा व नरेन्द्र मोदी देश को तोड़ने की बात करते हैं। कांग्रेस व राहुल गांधी देश को जोड़ने की बात करते है। इंद्रदेव भी आज खुश है और राजस्थान में फिर से कांग्रेस सरकार की आएगी।

प्रेस से बात करते हुए केन्द्र व भाजपा पर बरसे गहलोत

वहीं मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- राहुल गांधी को संसद से आउट किया। इसका जबरदस्त रिएक्शन है। लोग बरसात के बावजूद कुर्सयों को ऊंचा कर सम्मेलन में डटे रहे। देश किस दिशा में जा रहा है, किसी को पता नहीं। लोकतंत्र खतरे में है। राहुल ने अडाणी का मामला उठाया, जवाब देना चाहिए, लेकिन षड़यंत्र रचा। राहुल के कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन देश के फर्क पड़ता है। यह सबको समझना चाहिए। देश में चिंताजनक हालात हैं। देश खतरनाक दौर से गुजर रहा है, जो सही नहीं। खालिस्तान बनाने के अमृतपाल के बयान पर कहा कि इस देश मे इस तरह के बयान देने की हिम्मत कैसे बन रही है। हिन्दू राष्ट्र के बाद खालिस्तान बनाने का बयान देश के लिए काफी चिंताजनक है।

पायलट का नहीं आना बना चर्चा का विषय

अजमेर सम्भाग के कार्यकर्ता सम्मलेन में सम्भाग से सभी बड़े नेता शामिल हुए लेकिन सचिन पायलट शामिल नहीं हुए। जबकि गत दिनों धर्मेन्द्रसिंह राठौड़ ने प्रेसवार्ता में कहा- सम्भाग के सभी नेता आएंगे और पायलट भी आएंगे। लेकिन पायलट के नहीं आने के कारण चर्चा का विषय रहा। पायलट टोंक से विधायक है। सम्मेलन में नागौर, टोंक, भीलवाड़ा, अजमेर के पदाधिकारी शामिल हुए।

सीएम के काफिले में घुसने का प्रयास, पुलिस ने ।ठटच् कार्यकर्ताओं को पकड़ा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के काफिले में घुसने का प्रयास करने पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं को सिविल लाइन थाना पुलिस ने पकड़ा। आसुराम डूकिया को पुलिस ने मौके से पकड़कर ले गई और दूर जाकर छोड़ दिया। वहीं चार पांच अन्य लोगों को भी पुलिस पकड़कर ले गई। इनमें एमडीएसयू छात्रसंघ अध्यक्ष महिपाल गोदारा, महानगर सहमंत्री उदय सिंह शेखावत, उपाध्यक्ष राजेंद्र बंटी गुर्जर व छात्रसंघ महासचिव अंकित शर्मा बताए जा रहे है। सीआई दलवीरसिंह फौजदार ने बताया कि सभी से पूछताछ की जा रही है।

कांग्रेस के संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा हेलीकॉप्टर के जरिए पौने चार बजे के करीब पुलिस लाइन हेलीपैड पर पहुंचे। जहां उनका कांग्रेसी पदाधिकारियों के द्वारा स्वागत किया। स्वागत के बाद मुख्यमंत्री का काफिला जवाहर स्कूल में पंहुचे और संभाग स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत की गई। संभाग के नागौर, टोंक, भीलवाड़ा, अजमेर सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। कार्यक्रम के जरिए कार्यकर्ताओं से चर्चा की जा रही है।

सुरक्षा के किए पुख्ता बंदोबस्त, काले कपड़े बाहर रखवाएं


जवाहर स्कूल में कांग्रेस के संभाग स्तरीय कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही जिला पुलिस के जवान और अफसर चप्पे पर तैनात किए गए हैं। ग्राउंड में बिना चेकिंग के किसी को एंट्री नहीं दी जा रही है। वही, पुलिस की ओर से काले कपड़े भी ग्राउंड के बाहर ही रखवाए जा रहे हैं।

अजमेर कांग्रेस के लिए यूं भी अहम


संभाग स्तरीय सम्मेलन आयोजन के साथ ही अजमेर कांग्रेस के लिए कुछ दूसरे मायनों में भी अहम है। वर्ष 2003 से अजमेर से कांग्रेसी विधायक नहीं है। ढाई साल से शहर और देहात कांग्रेस कार्यकारिणी भंग है। चुनाव वर्ष में भी कांग्रेस ने शहर देहात की कार्यकारिणी नहीं बनाई है। कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, गोपालन और खान मंत्री प्रमोद जैन भाया इसके प्रभारी मंत्री रहे। मौजूद वक्त जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय प्रभारी है। परस्पर गुटबाजी से ही कांग्रेस नगर निगम चुनाव में वोट नहीं बना सकी। लिहाजा अजमेर में सीएम गहलोत के सिपहसालारों ने मोर्चा संभाला है।

0 Response to " गहलोत बोलें- लोकतंत्र खतरें में, चिंताजनक हालात"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status