कांस्टेबल ने परिवार के साथ जयपुर घूमकर मानी साप्ताहिक अवकाश की खुशी
बुधवार, 24 मई 2023
Comment
रिपोर्टर ,: बाबू परास्या
उनियारा | सोंप जिले में साप्ताहिक अवकाश की नई पहल सोमवार से लागू की है। सोप थानाधिकारी हेमराज मीना ने बताया कि सोमवार को थेन में साप्ताहिक अवकाश की शुरुआत की गई है। इसके तहत कांस्टेबल संजयदत्त व एक महिला कांस्टेबल को साप्ताहिक अवकाश दिया है। यह अवकाश 24 घंटों के लिए लागू रहेगा। इस दौरान सप्ताहिक अवकाश प्राप्त पुलिसकर्मी को 24 घंटे ड्यूटी से मुक्त रखा जाएगा। पहला साप्ताहिक अवकाश मिलने खुशी कांस्टेबल संजय दत्त ने परिवार के साथ शेयर की। साप्ताहिक अवकाश पर अपने परिजनों के जयपुर घूमने गए। पत्नी-बच्चों के साथ मैट्रो में सफर का आनंद लिया। शाम को अपने परिजनों के साथ बैठकर खाना खाया।

0 Response to " कांस्टेबल ने परिवार के साथ जयपुर घूमकर मानी साप्ताहिक अवकाश की खुशी"
एक टिप्पणी भेजें