Advertisement

आज यहां लगेंगे महंगाई राहत कैंप

आज यहां लगेंगे महंगाई राहत कैंप

 

टोंक,। जिले में महंगाई राहत कैंप, प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के तहत बुधवार 24 मई को जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शिविर लगाये जाएंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवचरण मीना ने बताया कि उपखंड टोंक के ग्राम छान के राजीव गांधी सेवा कंेद्र में, उपखंड देवली के ग्राम आवां के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एवं ग्राम ख्वासपुरा के राजीव गांधी सेवा केंद्र में महंगाई राहत कैंप लगाये जाएंगे। इसी प्रकार उपखंड निवाई के ग्राम डांगरथल के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में, उपखंड टोडारायसिंह के ग्राम इन्दोकिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में, उपखंड मालपुरा के ग्राम झाड़ली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में तथा उपखंड पीपलू के ग्राम कठमाणा के राजीव गांधी सेवा कंेद्र में महंगाई राहत शिविर आयोजित होंगे।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि टांेक जिले के नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 26, 27 व 28 के लिए बग्गी खाना ताल कटोरा में, उपखंड देवली के शहरी क्षेत्र में वार्ड 3 के लिए सामुदायिक भवन हरिजन मोहल्ला देवली में शिविर आयोजित होगा। एडीएम ने बताया कि उनियारा के वार्ड 9 के लिए बैरवा मोहल्ला सामुदायिक भवन में, निवाई के वार्ड 17 व 18 के लिए अम्बेडकर सामुदायिक भवन में, उपखंड मालपुरा के वार्ड 17 व 18 के लिए कार्यालय नगर पालिका भवन मालपुरा में एवं टोडारायसिंह के वार्ड 12 के लिए औद्योगिक स्कूल टोडारायसिंह में महंगाई राहत एवं प्रशासन शहरों के संग शिविर आयोजित होंगे।

0 Response to "आज यहां लगेंगे महंगाई राहत कैंप"

एक टिप्पणी भेजें

ADVERTISEMENT

advertising articles 2

Advertise under the article

DMCA.com Protection Status