स्टाम्प विक्रेता उनियारा की कार्यकारिणी का गठन-रविदत्त शर्मा अध्यक्ष एवं संरक्षक नन्दकिशोर पारीक बने
सोमवार, 10 अप्रैल 2023
Comment
रिपोर्टर :- बाबूलाल मीना परास्या
उनियारा । रविवार को अंबिका माता मंदिर परिसर टोंक रोड उनियारा में उनियारा शहर के समस्त स्टाम्प विक्रेताओं ने स्टाम्प विक्रेता संघ उनियारा की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सभी स्टाम्प विक्रेताओं ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर अध्यक्ष पद पर रविदत्त शर्मा एवं संरक्षक पद पर नन्दकिशोर पारीक को चुना गया। वहीं सचिव टुनेश कुमार सेन, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार जैन को नियुक्त किया गया। साथ ही स्टाम्प विक्रेता संघ कार्यकारिणी में सदस्य विवेक बाबर, विष्णु शर्मा, मुकेश शर्मा, कोमल सुवालका, श्रीराम पारीक, शेरू सुवालका आदि स्टाम्प वेंडर्स उपस्थित रहे।

0 Response to " स्टाम्प विक्रेता उनियारा की कार्यकारिणी का गठन-रविदत्त शर्मा अध्यक्ष एवं संरक्षक नन्दकिशोर पारीक बने "
एक टिप्पणी भेजें